26 जनवरी को कैसा रहेगा मौसम, जानें (Photo: PTI)

Weather Forecast : 26 से 28 जनवरी के बीच इन राज्यों में मौसम रहेगा खराब, आया अलर्ट

Weather Forecast : गणतंत्र दिवस के दिन किन राज्यों का मौसम खराब रहेगा? वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर कहां नजर आएगा? नीचे पढ़ें मौसम विभाग की ओर से क्या जानकारी दी गई है.

Weather Forecast : IMD के अनुसार, 27 और 28 जनवरी को जम्मू-कश्मीर–लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कई जगहों पर हल्की से लेकर भारी बारिश की संभावना है. इन राज्यों में बर्फबारी होने के भी आसार हैं. 25 और 26 जनवरी को हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और पंजाब के कुछ इलाकों में घने कोहरे का अनुमान है.

27 और 28 जनवरी को उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों और मध्य प्रदेश में भी कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है. इन इलाकों में बिजली गिरने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है.

ठंड और बढ़ सकती है दिल्ली में

आईएमडी के अनुसार, 25 जनवरी को ठंड और बढ़ सकती है. 27 जनवरी को दिल्ली में बारिश हो सकती है. विभाग के मुताबिक, रविवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान करीब 17 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान गिरकर 4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है.

बारिश हो सकती है यूपी में

मौसम विभाग के अनुसार, 27 और 28 जनवरी को उत्तर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. मेरठ, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, सहारनपुर, अलीगढ़, मथुरा, आगरा, मुरादाबाद, अमरोहा, कानपुर, लखनऊ और पीलीभीत में बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है.

झारखंड में आंशिक बादल छाए रहेंगे

झारखंड के मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है. मौसम विज्ञान केंद्र रांची के अनुसार अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है. 25 जनवरी को आकाश में आंशिक बादल रहेंगे, जबकि 26 जनवरी (गणतंत्र दिवस) की सुबह कोहरा और दिन में आसमान साफ रहेगा. मौसम शुष्क रहने की संभावना है.

यह भी पढ़ें : 26 जनवरी को दिल्ली में होगी बारिश, जानें अगले 3 दिन किन राज्यों का मौसम रहेगा खराब

राजस्थान में बारिश की संभावना

एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस 26-27 जनवरी को राजस्थान के कुछ हिस्सों में एक्टिव हो सकता है. इसका प्रभाव 27 जनवरी को रहने की उम्मीद है. राज्य के पश्चिमी व उत्तरी भागों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है.

कश्मीर घाटी में होगी बारिश और बर्फबारी

मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि कश्मीर घाटी में रविवार को छिटपुट जगहों पर हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है. सोमवार को एक और वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर देखा जा सकता है. विभाग के मुताबिक, वेस्टर्न डिस्टरबेंस के प्रभाव से सोमवार रात से मंगलवार सुबह तक अधिकांश इलाकों में मध्यम बारिश और बर्फबारी देखने को मिल सकती है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >