Weather Forecast: 12 और 13 अक्टूबर को बिहार-UP से लेकर महाराष्ट्र तक होगी बारिश, इन राज्यों के लिए मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Weather Forecast: अरब सागर पर बना कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है. इससे जुड़ा चक्रवाती परिसंचरण औसत समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर तक फैला हुआ है. इसके उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने और अगले 2 से 3 दिनों के दौरान मध्य अरब सागर पर एक थे डिप्रेशन में बदलने की उम्मीद है.

Weather Forecast: दिल्ली समेत देश के कई राज्यों से मानसून की विदाई हो गई है. अगले 2 से 3 दिनों के दौरान गुजरात, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार और झारखंड के अधिकांश हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी होने लगेगी. हालांकि अभी कई राज्यों में बारिश का दौर जारी है. मौसम विभाग ने कहा है कि 12 और 13 अक्टूबर को बिहार-यूपी समेत गुजरात और महाराष्ट्र में बारिश की संभावना है. इसके अलावा देश के कई और हिस्सों में भी बारिश होने की मौसम विभाग ने पूर्व सूचना दी है.

अरब सागर में बन रहा है डिप्रेशन

स्काईमेट वेदर के मुताबिक कर्नाटक-गोवा तट के पास पूर्वी मध्य अरब सागर पर बना कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है. इससे जुड़ा चक्रवाती परिसंचरण औसत समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर तक फैला हुआ है. इसके उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने और अगले 2 से 3 दिनों के दौरान मध्य अरब सागर पर एक थे डिप्रेशन में बदलने की उम्मीद है.एक और चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम में चक्रवाती परिसंचरण समुद्र तल से 4.5 किमी ऊपर तक फैला हुआ है. मौसमी गतिविधियों के प्रभाव के कारण महाराष्ट्र-गुजरात समेत कई और राज्यों में भारी बारिश की संभावना है.

गुजरात और महाराष्ट्र में भारी बारिश की संभावना

स्काईमेट वेदर की एक रिपोर्ट के मुताबिक कोंकण और गोवा के साथ-साथ मुंबई में आज मध्यम बारिश दर्जे की बारिश हो सकती है. कहीं-कहीं गरज के साथ बौछारें पड़ने की भी संभावना है. यह मौसम प्रणाली पश्चिमी तट के अन्य हिस्सों दक्षिण और मध्य गुजरात और सौराष्ट्र तक प्रभावी है. यह भारतीय समुद्रों में मानसून के बाद पहली मौसमी प्रणाली है. हालांकि इस मौसम प्रणाली के और अधिक तीव्र होने की संभावना नहीं है.

एक नजर डालते हैं आज कहां हो सकती है बारिश

  • मौसम विभाग ने कहा है कि तमिलनाडु में 12 से 14 अक्टूबर तक बारिश हो सकती है.
  • केरल में 12 से 13 अक्टूबर के दौरान भारी बारिश के आसार हैं.
  • कर्नाटक में बारिश का दौर जारी है. मौसम विभाग ने कहा है कि 12 और 13 अक्टूबर को भी बारिश होगी.
  • पूर्वोत्तर के राज्यों में भी 12 से लेकर 14 अक्टूबर तक भारी बारिश के आसार हैं.
  • तमिलनाडु, कर्नाटक, केरल, लक्षद्वीप और महाराष्ट्र में हल्की से मध्यम बारिश और एक या दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है.
  • पूर्वोत्तर भारत, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, विदर्भ, दक्षिण मध्य प्रदेश, गुजरात, दक्षिण-पूर्वी राजस्थान और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.
  • झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, सिक्किम और पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी इलाकों में हल्की बारिश के आसार है.

Also Read: Air India Plane: एअर इंडिया की फ्लाइट में आई खराबी, 140 यात्रियों संग हवा में चक्कर लगा रहा है विमान


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >