भीषण गर्मी, हीट वेव और धूल भरी आंधी… इन राज्यों में और चढ़ेगा पारा

Weather Forecast: उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के मैदानी इलाकों में इस सप्ताह भीषण गर्मी का दौर जारी रह सकता है. मौसम विभाग के अनुसार 19 से 24 मई के बीच कई राज्यों में लू से लेकर भीषण लू की स्थिति बनी रह सकती है. मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली समेत कई राज्यों में गर्मी को लेकर अलर्ट जारी किया है.

Weather Forecast: मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, उत्तर-पश्चिम भारत के कई हिस्सों में 19 से 24 मई के दौरान अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने की संभावना है. वहीं छत्तीसगढ़ के कुछ क्षेत्रों में 21 मई तक तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है. इसके बाद 24 मई तक तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होने का अनुमान है.

महाराष्ट्र में अधिकतम तापमान में इजाफा

महाराष्ट्र और गुजरात में 19 से 24 मई के दौरान यहां अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना जताई गई है.

कई राज्यों में हीटवेव का खतरा

मौसम विभाग ने कई राज्यों में लू चलने की चेतावनी जारी की है. पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और मध्य प्रदेश में 19 से 24 मई तक लगातार लू चलने की संभावना है. विदर्भ में 19 से 23 मई, जबकि तेलंगाना में 19 से 21 मई के दौरान गर्म हवाएं लोगों को परेशान कर सकती हैं. बिहार के कई इलाकों में 19 मई को लू का असर देखने को मिल सकता है.

उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में लू का अलर्ट

उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में भी गर्मी का प्रकोप बढ़ने वाला है. मौसम विभाग के अनुसार 19 मई को राज्य के कुछ हिस्सों में लू चल सकती है, जबकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 19 से 24 मई के दौरान भीषण लू की स्थिति बनने की आशंका है.

राजस्थान में भीषण गर्मी, तापमान 46 डिग्री पार

राजस्थान भीषण गर्मी की चपेट में है. जयपुर मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार राजस्थान में इस सप्ताह मौसम शुष्क रहने की संभावना है. मौसम विभाग ने अगले चार से पांच दिनों तक पश्चिमी, उत्तरी और पूर्वी राजस्थान में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज धूल भरी आंधी चलने का पूर्वानुमान जताया है. प्रदेश के पिलानी और चित्तौड़गढ़ सोमवार (18 मई) को सबसे गर्म स्थान रहे. दोनों जगहों पर अधिकतम तापमान 46.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.मौसम विभाग के अनुसार श्रीगंगानगर में तापमान 46.1 डिग्री सेल्सियस रहा, इसके बाद बीकानेर में 46 डिग्री, वनस्थली में 45.6 डिग्री, फतेहपुर में 45.5 डिग्री, कोटा में 45.3 डिग्री और बाड़मेर व चूरू में 45.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

ओडिशा में भीषण गर्मी, 16 जगहों पर तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार

ओडिशा भी भीषण गर्मी की चपेट में है. कई इलाकों में भीषण गर्मी और लू का कहर जारी है. राज्य के 16 शहरों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया. भारत मौसम विज्ञान विभाग के भुवनेश्वर केंद्र के अनुसार, औद्योगिक शहर झारसुगुडा राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. आईएमडी ने कहा कि पश्चिमी ओडिशा का बौध शहर 42.8 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ राज्य का दूसरा सबसे गर्म स्थान था, जबकि अंगुल और संबलपुर शहरों में अधिकतम तापमान 42.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

Also Read: अगले 24 घंटे में बदलेगा बिहार का मौसम, जानिए IMD का ताजा अपडेट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >