Weather Forecast: अब बढ़ेगी गर्मी, इन राज्यों में हीट वेव अलर्ट, शुष्क होगा मौसम

Weather Forecast: वेस्टर्न डिस्टर्बेंस और प्री-मानसून की बारिश के कारण कई इलाकों में बीते दिनों झमाझम बारिश हुई. मौसम विभाग के मुताबिक एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है. मौसम विभाग का अनुमान है कि आगामी दिनों में देश के कई इलाकों में तापमान में इजाफा होगा. कई इलाकों में हीट वेव का भी अलर्ट जारी किया गया है.

Weather Forecast: देश के कई राज्यों में एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department) ने आने वाले दिनों के लिए कई इलाकों में हीट वेव की चेतावनी जारी की है. आईएमडी के मुताबिक आगामी दिनों में देश के कई हिस्सों में बारिश में कमी आएगी. अगले 5 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत में अधिकतम तापमान में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस और पूर्वी और मध्य भारत में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस का इजाफा हो सकता है. स्काईमेट वेदर की एक रिपोर्ट के मुताबिक 6 जून से उत्तर-पश्चिम भारत में शुष्क उत्तर-पश्चिमी हवाएं हावी हो जाएंगी. ये हवाएं नमी को दूर कर देंगी, जिससे उमस में तेज गिरावट आएगी. साथ ही आसमान साफ हो जाएगा और अधिकतर इलाकों में चटक धूप देखने को मिलेगी.

पश्चिमी विक्षोभ में आएगा विराम

स्काईमेट वेदर की एक रिपोर्ट के मुताबिक पर्वतीय क्षेत्रों पर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ अगले एक सप्ताह तक विराम की अवस्था में आने वाले हैं. मैदानी इलाकों के चक्रवाती परिसंचरण भी सक्रिय नहीं रहेंगे. इससे क्षेत्र में सूखा और गर्म हवाओं का दौर शुरू होगा, जो तापमान को सामान्य से ऊपर ले जाएगा. राजस्थान के सीमावर्ती इलाके जैसे जैसलमेर और बाड़मेर तेज गर्मी से सबसे ज्यादा प्रभावित होंगे. आने वाले 10 दिनों में हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में हीट वेव की स्थिति बन सकती है. इसके अलावा पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली के कई इलाकों में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चला जाएगा.

राजस्थान में आगामी दिनों में बढ़ेगी गर्मी

मौसम विभाग के मुताबिक राजस्थान के पश्चिमी हिस्सों में आगामी कुछ दिनों में मौसम शुष्क रह सकता है. तापमान में चार से छह डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी होने का अनुमान है. मौसम विभाग के प्रवक्ता ने बताया के अनुसार शुक्रवार छह जून से पश्चिमी राजस्थान के अधिकांश भागों में आंधी बारिश में कमी होने व आगामी 4-5 दिन मौसम मुख्यतः शुष्क रहने तथा तापमान में चार से छह डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी होने की संभावना है. आईएमडी के मुताबिक छह जून को जयपुर, अजमेर, कोटा और भरतपुर में कहीं-कहीं गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है. सात जून से एक दो स्थानों को छोड़कर अधिकांश भागों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है.

गर्म हवाओं से बढ़ेगी गर्मी

पाकिस्तान के मध्य भागों में इन दिनों तापमान 45 डिग्री से ऊपर बना हुआ है. वहां से चलने वाली पश्चिमी गर्म हवाएं राजस्थान के पश्चिमी इलाकों में गर्मी को और बढ़ाएगी. तेज हीट वेव का असर बाड़मेर, जैसलमेर, फलोदी, बीकानेर और जोधपुर जैसे सीमावर्ती शहरों में दिख सकता है. इसके अलावा पूर्वी और उत्तरी राजस्थान के शहर गंगानगर, सूरतगढ़, हनुमानगढ़, पिलानी, सीकर, कोटा, सवाई माधोपुर भी तेज गर्मी की चपेट में आ सकते हैं.

Also Read: अगले 12 घंटे भारी से अति भारी बारिश, 50 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवा, IMD का अलर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >