17 से 18 मई तक भयंकर गर्मी, इन राज्यों में चलेगी हीट वेव, IMD का अलर्ट

Weather Forecast: देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी पड़ रही है. मौसम विभाग का अनुमान है कि यूपी, राजस्थान समेत देश के कई इलाकों में आने वाले तीन चार दिनों तक हीट वेव चल सकती है. आईएमडी का अनुमान है कि 18 मई तक गर्मी में और इजाफा होगा.

Weather Forecast: उत्तर भारत और मध्य भारत के कई इलाकों में भीषण गर्मी का दौर जारी है. राजस्थान समेत कई और राज्यों में भीषण गर्मी पड़ रही है. कई इलाकों में लू को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के मुताबिक 17 से 18 मई के दौरान उत्तर प्रदेश, पश्चिमी राजस्थान समेत कई और इलाकों में हीट वेव चलने की संभावना है.

Weather forecast

मौसम विभाग का अनुमान है कि राजस्थान के कई इलाकों में भीषण गर्मी का नया दौर शुरू हो गया है. मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार आने वाले दिनों में जोधपुर, बीकानेर के सीमावर्ती क्षेत्रों में धूल भरी हवाएं चल सकती है. अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी होने की संभावना है. राजस्थान के ज्यादातर इलाकों में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया. मौसम विभाग के मुताबिक गंगानगर में अधिकतम तापमान 45.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

Weather forecast

मौसम विभाग ने राज्य में भीषण गर्मी का दौर जारी रहने का अनुमान जताया है. जयपुर स्थित मौसम केंद्र के अनुसार, चुरू में 45.6 डिग्री, बीकानेर में 45.2 डिग्री, जैसलमेर व फलोदी में 44.6 डिग्री, पिलानी में 44.5 डिग्री, बाड़मेर में 44.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन से चार दिन जोधपुर, बीकानेर संभाग के सीमावर्ती क्षेत्रों में तेज धूल भरी हवाएं चलने का अनुमान है.

Weather forecast

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में पारा 40 के पार चला गया है. प्रयागराज में तापमान लगातार 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर है. भीषण गर्मी के कारण आम जनजीवन पूरी तरह बेपटरी हो गया है. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 16 और 17 मई को प्रयागराज के लिए हीट वेव अलर्ट जारी किया है. IMD के मुताबिक रविवार तक राज्य में भीषण गर्मी की स्थिति बनी रहेगी.

Weather forecast

आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार शनिवार को बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, कन्नौज, कानपुर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर में लू चलने की आशंका है.

सांकेतिक तस्वीर

मौसम विभाग के मुताबिक अगले 4 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत में अधिकतम तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है. आईएमडी ने 18 मई तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में हीट वेव का अलर्ट जारी किया गया है.

Heat wave alert

16 से 18 मई के दौरान बिहार और ओडिशा में मौसम गर्म और आद्र रहने की संभावना है. कहीं- कहीं हीट वेव का भी असर दिख सकता है.

Heat wave

Also Read: Heavy Rain Alert: 23 मई तक पूर्वोत्तर भारत में भयंकर बारिश, आंधी तूफान की चेतावनी, हाई अलर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >