Weather Forecast: दुर्गा पूजा में बारिश का खलल, कई राज्यों में गरज-चमक के साथ झमाझम, 11 अक्टूबर तक होगी बरसात

Weather Forecast: बंगाल की खाड़ी में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर झारखंड में दिखने लगा है. राजधानी रांची समेत कई और जिलों में बारिश शुरू हो गई है. देश के कई हिस्से में दुर्गा पूजा के दौरान बारिश हो रही है.

Weather Forecast: दुर्गा पूजा में खलल पड़ गया है. झारखंड समेत कई राज्यों में बारिश शुरू हो गई है. मंगलवार को दोपहर के बाद राजधानी रांची में आसमान में बादल छा गये. हवा के साथ बारिश शुरू हो गई है. कई इलाकों में बारिश हुई. मौसम विभाग ने कहा है कि 8 और 9 अक्टूबर को राजधानी रांची समेत झारखंड के कई जिलों में बारिश हो सकती है. बारिश का दौर देश के अन्य हिस्सों में भी जारी है. राजस्थान में मानसून की विदाई के बाद भी बारिश का दौर शुरू हो गया है. आईएमडी ने कहा है कि देश के 10 से ज्यादा राज्यों में आज और कल बारिश हो सकती है.

झारखंड में बारिश (Jharkhand Rain Today)
बंगाल की खाड़ी में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर झारखंड में दिखने लगा है. राजधानी रांची समेत कई और जिलों में बारिश शुरू हो गई है. झारखंड में मौसम विभाग ने कहा है कि अभी बारिश से राहत नहीं मिलेगी. दुर्गा पूजा के दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश की संभावना है. मौसम विभाग ने कहा है कि 11 अक्टूबर तक आसमान में बादलों का डेरा रहेगा. गरज चमक के साथ बारिश भी हो सकती है. मौसम विभाग ने अलर्ट भी जारी किया है.

बिहार में बारिश (Bihar Weather)
बारिश का दौर बिहार में भी शुरू हो गया है. कई जिलों में बारिश शुरू हो गई है. वही, मंगलवार को मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी करते हुए कहा है कि आज पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, लखीसराय, जमुई और बेगूसराय जिले के कुछ भागों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. मौसम विभाग बारिश के साथ मेघ गर्जन और वज्रपात की भी संभावना जताई है. आईएमडी ने येलो अलर्ट जारी किया है.

मानसून की विदाई के बाद भी राजस्थान में बारिश शुरू (Rajasthan Weather)
राजस्थान में मानसून की विदाई हो गई है. वहीं मंगलवार को प्रदेश के कई इलाकों में बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने कहा है कि कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के असर के कारण जोधपुर समेत कई इलाकों में बारिश हो रही है. मौसम विभाग केंद्र जयपुर का कहना है कि राजस्थान में कुछ इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की गई है. आने वाले एक दो दिनों में कई इलाकों में बारिश का दौर जारी रह सकता है.

मौसमी गतिविधियां
स्काईमेट वेदर की एक रिपोर्ट के मुताबिक लक्षद्वीप और आसपास के क्षेत्रों पर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है. यह औसत समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर तक फैला हुआ है. बंगाल की दक्षिण-पश्चिम खाड़ी से तमिलनाडु और दक्षिण केरल तक एक ट्रफ रेखा औसत समुद्र तल से 1.5 किमी ऊपर तक फैली हुई है. लक्षद्वीप पर चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव से 9 अक्टूबर के आसपास लक्षद्वीप और इससे सटे दक्षिण-पूर्व, पूर्वी मध्य अरब सागर पर एक कम दबाव का क्षेत्र विकसित होने की संभावना है. जो उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ सकता है.

Also Read: Cyclone Tracker: कई राज्यों में मचेगी तबाही! आने वाला है भयंकर चक्रवाती तूफान, अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में बढ़ी हलचल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >