Weather Forecast Update : दिवाली में होगी बारिश, जानें आपके इलाके में आज कैसा रहने वाला है मौसम

Weather Forecast Update Today: मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक दीपावली के समय बंगाल में बारिश हो सकती है. बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवाती तूफान बन रहा है जिसके रविवार देर रात तट पर पहुंचने की आशंका है. पूर्वानुमान है कि झारखंड में 25 से 27 तक राज्य में फिर से बारिश हो सकती है. IMD के अनुसार चक्रवाती तूफान 25 अक्टूबर तक पश्चिम बंगाल-बांग्लादेश पहुंचेगा. जानें अपने इलाके के मौसम का हाल

Live Updates
4:27 AM. 24 Oct 22 10:57 PM. 23 Oct

बंग्लादेश की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात सितरंग

बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना गहरे दबाव का क्षेत्र आज यानी रविवार देर शाम चक्रवात में तब्दील हो गया. थाईलैंड ने इस चक्रवाल का नाम सितरंग दिया है. यह चक्रवात तेजी से बांग्लादेश के तट की तरफ बढ़ रहा है.आईएमडी ने कहा है कि यह चक्रवात मंगलवार सुबह बांग्लादेश में टिंकोना द्वीप और सैंडविप के बीच दस्तक दे सकता है.

12:51 AM. 24 Oct 22 7:21 PM. 23 Oct

चक्रवाती तूफान के तेज होने की संभावना

आईएमडी ने अलर्ट जारी किया है. आईएमडी ने कहा है कि पश्चिम-मध्य और उससे सटे पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी पर गहरा दबाव पिछले 6 घंटों के दौरान 18 किमी प्रति घंटे की गति से उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ा है. भारत मौसम विभाग ने कहा है कि अगले 6 घंटों के दौरान उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और बंगाल की मध्य खाड़ी के ऊपर एक चक्रवाती तूफान में तेज होने की संभावना है.

12:51 AM. 24 Oct 22 7:21 PM. 23 Oct

जोरदार बारिश की संभावना

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि बंगाल की खाड़ी के ऊपर गहरे दबाव का क्षेत्र बना हुआ है जो जलद ही चक्रवात में तब्दील हो सकता है. मौसम विभाग ने पश्चिम बंगाल के तटीय इलाकों में भारी बारिश होने और 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान जताया है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को 24 परगना और उत्तर 24 परगना में मूसलाधार बारिश की संभावना है.

7:57 PM. 23 Oct 22 2:27 PM. 23 Oct

काली पूजा और दीपावली में बारिश

मौसम विभाग ने एक बुलेटिन में कहा कि सोमवार को तटीय जिलों-दक्षिण 24 परगना और उत्तर 24 परगना में भारी से बहुत भारी तथा पूर्वी व पश्चिमी मिदनापुर में भारी बारिश होने का अनुमान है. वहीं, कोलकाता, हावड़ा और हुगली में सोमवार और मंगलवार को मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है. विभाग ने कहा कि मंगलवार को उत्तर 24 परगना, दक्षिण 24 परगना तथा नदिया में भारी बारिश होगी. यह मौसम घटनाक्रम ऐसे समय हो रहा है जब लोग दो साल बाद बड़े पैमाने पर काली पूजा और दीपावली मनाने की तैयारी कर रहे हैं.

7:57 PM. 23 Oct 22 2:27 PM. 23 Oct

बंगाल में भारी बारिश का अनुमान

बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना गहरे दबाव का क्षेत्र रविवार शाम तक चक्रवात में तब्दील हो सकता है, जिससे पश्चिम बंगाल के तटीय इलाकों में भारी बारिश होने और 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है.

7:57 PM. 23 Oct 22 2:27 PM. 23 Oct

दिल्ली की वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में बरकरार

दिल्ली में रविवार को न्यूनतम तापमान 14.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री कम है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी.

मुख्य बातें

Weather Forecast Update Today: मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक दीपावली के समय ब��गाल में बारिश हो सकती है. बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवाती तूफान बन रहा है जिसके रविवार देर रात तट पर पहुंचने की आशंका है. पूर्वानुमान है कि झारखंड में 25 से 27 तक राज्य में फिर से बारिश हो सकती है. IMD के अनुसार चक्रवाती तूफान 25 अक्टूबर तक पश्चिम बंगाल-बांग्लादेश पहुंचेगा. जानें अपने इलाके के मौसम का हाल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >