Weather Forecast: 13 अक्टूबर तक भारी बारिश, 15 से ज्यादा राज्यों में अलर्ट, बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से उठ रहा तूफान

Weather Forecast: दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में एक और चक्रवाती परिसंचरण विकसित हो रहा है. अरब सागर के ऊपर भी एक कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है. इसके कारण 12 से 13 अक्टूबर तक मध्य अरब सागर के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र बन सकता है. इस प्रणाली के कारण कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना है.

Weather Forecast: आने वाले दिनों में भारत के कई राज्यों में मौसम की दोहरी मार पड़ सकती है. स्काईमेट वेदर की एक रिपोर्ट के मुताबिक अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बन सकता है. इन दोनों जगहों पर पर दो मौसम प्रणालियां विकसित हो रही हैं. स्काईमेट वेदर ने दक्षिण पूर्व अरब सागर के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बनने का अलर्ट भी जारी किया है. यह प्रणाली के अगले 3 से 4 दिनों में यानी 12 या 13 अक्टूबर तक मध्य अरब सागर के ऊपर एक दबाव प्रणाली में तब्दील होने की उम्मीद है.

बंगाल की खाड़ी में चक्रवात की स्थिति (Cyclone Tracker)

दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में एक और चक्रवाती परिसंचरण विकसित हो रहा है. स्काईमेट वेदर के मुताबिक 12 अक्टूबर तक यह प्रणाली दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में एक निम्न दबाव क्षेत्र में तब्दील हो सकती है. इसके कारण एक निम्न दबाव क्षेत्र पूर्वी भारत के तटीय इलाकों की ओर बढ़ सकता है. यह मौसमी हलचल 16 अक्टूबर तक आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में लैंडफॉल कर सकता है. इसके कारण पूर्वी भारत के इलाकों में जोरदार बारिश की संभावना है.

अरब सागर के विकसित हो रहा है सिस्टम (Low Pressure Area in Arabian Sea)

अरब सागर के ऊपर भी एक कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है. इस प्रणाली के कारण 12 से 13 अक्टूबर तक मध्य अरब सागर के ऊपर एक कम दबाव प्रणाली में तब्दील होने की उम्मीद है. इस प्रणाली के कारण केरल, लक्षद्वीप और तटीय कर्नाटक के कुछ हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है. गुजरात में भी बारिश की संभावना है. इसके बाद यह उत्तर-पश्चिम की ओर भी बढ़ सकती है. मौसम की नई प्रणाली जो अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रही है उसके कारण देश के कई राज्यों में भारी बारिश हो सकती है. मौसम में बदलाव का असर महाराष्ट्र में दिख रहा है. गुरुवार को महाराष्ट्र के कई इलाकों में भारी बारिश हुई. कई इलाकों में जलभराव हो गया.

बिहार झारखंड से लेकर देश के कई हिस्सों में बारिश (Bihar Jharkhand Weather)

गुरुवार को देश के कई हिस्सों में जोरदार बारिश हुई. दुर्गा पूजा के दौरान हो रही बारिश के कारण त्योहार का मजा ही किरकिरा हो गया है. गुरुवार को असम, सिक्किम, केरल के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हुई. कुछ इलाकों में भारी बारिश भी हुई. वहीं पूर्वोत्तर भारत, पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों, सिक्किम, ओडिशा, विदर्भ, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों, लक्षद्वीप और महाराष्ट्र में हल्की से मध्यम बारिश हुई. बारिश का दौर बिहार, झारखंड समेत, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, गुजरात और उत्तराखंड में भी देखने को मिला.

आज भी कई इलाकों में होगी बारिश (Today Rain)

स्काईमेट वेदर की एक रिपोर्ट के मुताबिक शुक्रवार को कर्नाटक, केरल, आंध्र प्रदेश और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ इलाकों पर भारी बारिश हो सकती है. इसके अलावा महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, दक्षिणी मध्य प्रदेश और तमिलनाडु में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. पश्चिमी हिमालय, बिहार, दक्षिण गुजरात और ओडिशा, उत्तर पूर्व भारत छत्तीसगढ़ उत्तराखंड और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की बारिश की संभावना है.

Also Read: Ratan Tata Death: एक युग का अंत, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार, पंचतत्व में विलीन हुए रतन टाटा

Ratan Tata Passes Away : रतन टाटा के अंतिम दर्शन को पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह, देखें वीडियो

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >