Weather Forecast: दिल्ली-NCR में आज भी मौसम लेगा करवट! यूपी-बिहार समेत इन राज्यों में हो सकती है बारिश

Weather Forecast: दिल्ली यूपी से लेकर बिहार झारखंड में आज भारी बारिश की संभावना बन रही है. मौसम विभाग ने कई जगहों के लिए अलर्ट जारी किया है. इसके अलावा मुंबई, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड समेत कई और इलाकों में बारिश हो सकती है.

Weather Forecast: दिल्ली में सोमवार शाम को झमाझम बारिश हुई. दिल्ली के साथ एनसीआर के कई इलाकों में भी बारिश हुई. मौसम विभाग का अनुमान है कि आज (Aaj ka Mausam) भी दिल्ली-एनसीआर में बारिश हो सकती है. दिल्ली के साथ-साथ यूपी, राजस्थान बिहार झारखंड और पहाड़ी इलाकों में भी बारिश की संभावना है. उत्तराखंड में मौसम विभाग ने दो दिनों के लिए अलर्ट जारी किया है. वहीं हिमाचल प्रदेश में आज बारिश की संभावना है. मौसम विभाग ने कहा है कि देशभर के कई राज्यों में आज बारिश हो सकती है. एक नजर डालते हैं आज भारत के राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम.

दिल्ली में आज हो सकती है बारिश
देश की राजधानी दिल्ली में आज बारिश की संभावना है. मौसम विभाग ने कहा है कि कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. कहीं-कहीं भारी बारिश भी होने की संभावना है. वहीं मौसम विभाग ने यह भी कहा है कि मंगलवार को कम बारिश होती है तो उमस भरी गर्मी में इजाफा हो सकता है. दिल्ली के साथ साथ एनसीआर में भी आज बारिश हो सकती है.

राजस्थान में बारिश का दौर जारी
राजस्थान में मानसून पूरे जोर पर है. कई इलाकों में जोरदार बारिश हो रही है. मौसम केंद्र जयपुर की एक रिपोर्ट के मुताबिक सोमवार नाथद्वारा में दर्ज की गई. इसके अलावा धौलपुर, भीलवाड़ा, सवाई माधोपुर, बूंदी नैनवा समेत कई और इलाकों में बारिश दर्ज की गई. मौसम विभाग ने कहा है कि इस पूरे सप्ताह कई इलाकों में बारिश होती रहेगी. विभाग ने कोटा और उदयपुर में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जाहिर की है.

यूपी में तेज बारिश की संभावना
यूपी में बारिश का दौर लगातार जारी है. प्रदेश के अधिकांश जिलों में मानसून की बारिश हो रही है. मौसम विभाग का अनुमान है कि 20 अगस्त 2024 को उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है. भारतीय मौसम विभाग का अनुमान है कि राजधानी लखनऊ, वाराणसी, गोरखपुर और प्रयागराज सहित कई और इलाकों में आज भारी बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने भारी बारिश को लेकर अलर्ट भी जारी किया है.

Bihar Weather: बिहार के कई जिलों में बारिश
बिहार में कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है. मौसम विभाग का अनुमान है कि 20 अगस्त को भी प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है. भारतीय मौसम विभाग ने कहा है कि पटना, गया, भागलपुर, पूर्णिया और मुजफ्फरपुर सहित कई और जगहों पर आज भारी बारिश हो सकती है.

उत्तराखंड में दो दिन भारी बारिश
मौसम विभाग ने उत्तराखंड में भी अगले दो दिनों तक भारी बारिश की संभावना जताई है. विभाग ने अलर्ट भी जारी किया है. मौसम विभाग ने कहा है कि देहरादून, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में मंगलवार को भी भारी बारिश हो सकती है.

देश के अन्य राज्यों का हाल
स्काईमेट वेदर की एक रिपोर्ट के मुताबिक आज उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, तेलंगाना में बारिश की संभावना है. इसके अलावा उत्तर पूर्व भारत, लक्षद्वीप और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. कुछ स्थानों पर भारी बारिश की भी संभावना है. इसके अलावा बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और दक्षिण पूर्व राजस्थान में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.

Also Read: 40 साल बाद भारतीय प्रधानमंत्री की पोलैंड यात्रा, पीएम मोदी की यूक्रेन और Poland यात्रा पर रहेगी दुनिया की नजर

बन्ना गुप्ता ने चंपाई सोरेन को कहा विभीषण, बोले अनुकम्पा पर मिली कुर्सी, देखें वीडियो

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >