मौसम: 14 मई तक इन राज्यों का मौसम रहेगा खराब, होगी बारिश, आया IMD का अलर्ट

मौसम की जानकारी (Photo: PTI)

Weather Forecast : मौसम विभाग के अनुसार, मध्य प्रदेश में 9 मई को, विदर्भ में 10 मई को और छत्तीसगढ़ में 10 से 12 मई के बीच मौसम बदल सकता है. इस दौरान गबिजली गिरने और 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. साथ ही कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश भी हो सकती है. जानें अन्य राज्यों के मौसम का हाल.

Weather Forecast : मौसम विभाग ने प्रेस रिलीज जारी करके बताया कि हिमाचल प्रदेश में 11, 13 और 14 मई को, उत्तराखंड में 11 से 13 मई के बीच, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में 11 से 14 मई तक मौसम खराब रह सकता है. इस दौरान यहां तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है. वहीं, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 12 से 14 मई और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 13-14 मई को गरज-चमक, बिजली और 40-50 किमी/घंटा की तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं.

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में 11 और 12 मई को मौसम ज्यादा सक्रिय रह सकता है. इस दौरान गरज-चमक के साथ 50-60 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. वहीं हवा की गति 70 किमी/घंटा तक पहुंच सकती है.

बिहार और ओडिशा में बारिश के आसार

बिहार में 10 से 12 मई के बीच, ओडिशा में 9 से 12 मई तक मौसम बदला हुआ रहेगा. इस दौरान गरज-चमक, बिजली गिरने और 30-50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. साथ ही कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.

असम और मेघालय के अलावा इन राज्यों में भी होगी बारिश

11 और 12 मई को असम और मेघालय में मौसम सक्रिय रहेगा. वहीं 9 से 10 मई के बीच नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी बारिश हो सकती है. इसके अलावा 12 मई को अरुणाचल प्रदेश और 11-12 मई को फिर से नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम व त्रिपुरा में गरज-चमक, बिजली और 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.

झारखंड में होगी बारिश

साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण झारखंड में 13 मई तक मौसम में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा. नौ व 10 मई को रांची, धनबाद, बोकारो, रामगढ़, खूंटी, लोहरदगा व गुमला सहित उत्तर-पूर्वी व दक्षिणी भागों में 50 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है. वज्रपात व बारिश के भी आसार हैं. इसको लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. वहीं, राज्य के शेष भागों में भी तेज हवा व बारिश की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है.

Delhi weather

दिल्ली का कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली में अगले 6 दिनों तक मौसम ज्यादातर साफ बना रहेगा, हालांकि बीच-बीच में बदलाव देखने को मिल सकता है. 9 से 10 मई के दौरान आसमान साफ रहेगा और दिन में तापमान 35 से 39 डिग्री तक पहुंच सकता है, जबकि हल्की से मध्यम गति की हवाएं चलेंगी. 11 और 12 मई को मौसम करवट ले सकता है. आसमान आंशिक रूप से बादलों से ढका रहेगा और शाम के समय गरज-चमक, हल्की बारिश और 30-40 किमी/घंटा (झोंकों में 50 किमी/घंटा तक) की तेज हवाएं चलने की संभावना है. इसके बाद 13 मई को हल्के बादल रह सकते हैं, जबकि 14 मई को फिर से मौसम साफ हो जाएगा.

राजस्थान में गर्मी ने फिर जोर पकड़ा

राजस्थान के विभिन्न इलाके एक बार फिर तेज गर्मी की चपेट में हैं, जहां शुक्रवार (8 मई) को दिनभर लू जैसे हालात बने रहे. इस दौरान राज्य में सबसे अधिक तापमान फलोदी में 44.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.मौसम विभाग ने कहा है कि अभी कुछ दिन राज्य में तेज गर्मी का दौर जारी रहेगा.

पूरा प्रेस रिलीज पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >