बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी, जानें 10 फरवरी तक कैसा रहेगा मौसम

Weather Forecast : एक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में 9 से 11 फरवरी के दौरान कुछ स्थानों पर छिटपुट बारिश या बर्फबारी होने की संभावना है. जानें मौसम विभाग ने क्या दी जानकारी.

Weather Forecast : मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 9 से 11 फरवरी के दौरान कुछ स्थानों पर छिटपुट बारिश के अलावा बर्फबारी का दौर देखने को मिल सकता है. इसी क्षेत्र में 14 और 15 फरवरी को कुछ स्थानों पर फिर से हल्की इसी तरह का मौसम नजर आ सकता है.

दिल्ली का कैसा रहेगा मौसम?

मंगलवार को आसमान में बादल छाए रह सकते हैं. इस दिन अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 24 से 26 डिग्री सेल्सियस और 9 से 11 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है.

राजस्थान का मौसम कैसा रहेगा?

राजस्थान के रेगिस्तानी इलाकों में दिन के तापमान में वृद्धि होने लगी है. बीते चौबीस घंटे में बाड़मेर में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, राज्य में अगले कुछ दिन मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है.

इन इलाकों के तापमान में होगी बढ़ोतरी

1. उत्तर-पश्चिम भारत के कई हिस्सों में अगले 2 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 2–4°C की बढ़ोतरी हो सकती है. इसके बाद कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं होगा.

2. मध्य भारत में अगले 2 दिनों के दौरान तापमान में 2–3°C की बढ़ोतरी होने की संभावना है. इसके बाद कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं होगा.

3. पूर्वी भारत में अगले 2 दिनों तक कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं होगा. इसके बाद अगले 2 दिनों में तापमान में 2–3°C की बढ़ोतरी होगी और फिर उसके बाद कोई खास परिवर्तन नहीं रहेगा.

यह भी पढ़ें : सावधान! झारखंड में 11-12 फरवरी को छाई रहेगी बादलों की चादर, सुबह-रात में ठंड का असर

महाराष्ट्र का मौसम कैसा रहेगा?

महाराष्ट्र में अगले 2 दिनों के दौरान तापमान में 2–3°C की गिरावट देखने को मिलेगी. इसके बाद कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं होगा.

इन राज्यों में छाएगा घना कोहरा

पूर्वी उत्तर प्रदेश में 10 फरवरी तक सुबह और रात के समय कुछ स्थानों पर घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. तटीय आंध्र प्रदेश, बिहार तथा असम और मेघालय में 10 फरवरी तक सुबह के समय कुछ स्थानों पर घना कोहरा पड़ने की संभावना है. 

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >