Weather Forecast: उत्तर भारत में होगी बारिश, जानें आपके राज्य में कैसा रहने वाला है मौसम

Weather Forecast: दिल्ली के लोगों को अभी भी हल्की ठंडक का अहसास हो रहा है. जानें यूपी-बिहार सहित अन्य राज्यों के मौसम का हाल

Weather Forecast: देश के कई राज्यों के मौसम में अभी भी ठंडक बनी हुई है. बात राजधानी दिल्ली की करें तो यहां मार्च की शुरुआत से ही मौसम सुहावना नजर आ रहा है, हालांकि अब तापमान कुछ बढ़ रहा है. दिल्ली में अभी भी सुबह-शाम गुलाबी ठंडक का अहसास लोगों को हो रहा है. मौसम विभाग की मानें तो शनिवार को यानी 9 मार्च को हवाएं फिर से तेज होने की संभावना है जिससे मौसम खुशनुमा हो जाएगा. इसके बाद 11 मार्च से एक बार फिर गर्मी बढ़ने के आसार हैं. जानें देश के अन्य राज्यों के मौसम का हाल

झारखंड का मौसम

झारखंड के वेदर की बात करें तो यहां सुबह और शाम लोगों को हल्की ठंड का अहसास हो रहा है. मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में अगले 3-4 दिन तक अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं देखने को मिलेगा. इसके बाद तापमान में 2 से 3 डिग्री सेंटीग्रेड की वृद्धि हो सकती है.

इन राज्यों में बारिश के आसार

स्काइमेट वेदर के अनुसार, पश्चिमी हिमालय में फिर से बारिश की संभावना है. यहां 10 से 15 मार्च के बीच हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं. बर्फबारी की भी संभावना व्यक्त की गई है. वहीं ओडिशा के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान है. गंगीय पश्चिम बंगाल और झारखंड के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है.

रांची में झमाझम बारिश, एक दिन में 9.8 डिग्री तक गिरा झारखंड का अधिकतम तापमान, जानें आज कैसा रहेगा मौसम

बिहार का मौसम

जहां बिहार में पछुआ हवा से ठंड का भी एहसास हो रहा है, वहीं दिन में लोगों को गर्मी का भी सामना करना पड़ रहा है. मौसम विभाग की मानें तो, अगले पांच दिन तक मौसम में कोई खास परिवर्तन के आसार नहीं हैं. अभी सुबह और शाम लोगों को गुलाबी ठंड का सामना करना पड़ेगा. दिन में धूप निकलने से मौसम खुशनुमा बना रहेगा.

उत्तर प्रदेश में बारिश के आसार

मौसम विभाग की मानें तो उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में 11 से 13 मार्च तक हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. इन इलाकों में बर्फबारी के आसार हैं. वहीं उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में 12 और 13 मार्च को बारिश के आसार हैं. विभाग के अनुसार, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 13 मार्च को बारिश हो सकती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >