Weather Forecast : दिल्ली में छाएंगे बादल, जानें बिहार-झारखंड सहित अन्य राज्यों के मौसम का हाल

Weather Forecast : दिल्ली में होली के बाद हल्की बारिश की संभावना मौसम विभाग की ओर से व्यक्त की गई है. बिहार-झारखंड में आज होली का त्योहार मनाया जा रहा है और आज मौसम यहां का शुष्क रहने वाला है. जानें अन्य राज्यों के मौसम का हाल

Weather Forecast : दिल्ली में मंगलवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे. मौसम विभाग की मानें तो राजधानी का अधिकतम तापमान आज 34 डिग्री सेल्सियस रह सकता है जबकि न्यूनतम तापमान 17 डिग्री रिकॉर्ड किया जा सकता है. बुधवार को तापमान में एक डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी. इसके बाद 29 और 30 मार्च को दिल्ली में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है. जानें देश के अन्य राज्यों के मौसम का हाल

ओडिशा में अब बढ़ेगा तापमान

ओडिशा के लोगों को अब गर्मी सताएगी. यहां अगले तीन दिनों में तापमान में चार डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है. मौसम विभाग की मानें तो अधिकतम तापमान दो-चार डिग्री सेल्सियस तक बढ़ेगा, वहीं न्यूनतम तापमान में दो-तीन डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है. मंगलवार को सुंदरगढ़, क्योंझर, मयूरभंज, बालासोर और भद्रक जिलों में हल्की बारिश की संभावना है.

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश के आसार

स्काइमेट वेदर के अनुसार, मंगलवार को पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में हल्की बारिश हो सकती है. 27 से 29 मार्च के बीच पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश का पूर्वानुमान व्यक्त किया गया है.

झारखंड का मौसम

झारखंड के मौसम की बात करें तो यहां का मौसम शुष्क रहने वाला है. मौसम विभाग की ओर से जानकारी दी गई है कि 26 से 30 मार्च तक प्रदेश का मौसम शुष्क रहेगा और आसमान साफ रहेगा. आसमान साफ रहने और मौसम शुष्क रहने की वजह से अधिकतम तापमान 33-34 तथा न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेंटीग्रेड तक रिकॉर्ड किया जा सकता है.

Read More : Weather Forecast : झारखंड में बारिश, जानें होली में कैसा रहने वाला है अन्य राज्यों के मौसम का हाल

बिहार का मौसम

बिहार में होली का त्योहार आज लोग मना रहे हैं. मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि मंगलवार को प्रदेश के अधिकांश जिलों में मौसम शुष्क रहेगा. राजधानी पटना सहित कई जिलों में आंशिक बादल छाया नजर आ रहा है, लेकिन धूप यहां आज निकलेगी. बिहार का अधिकतम तापमान 34° डिग्री से 36°डिग्री के बीच जबकि न्यूनतम तापमान 20°डिग्री से 22°डिग्री के बीच रिकॉर्ड किया जा सकता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >