मौसम : झारखंड में होगी भारी बारिश, इन राज्यों के लिए भी IMD ने जारी किया अलर्ट

Weather Forecast : भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश और आसपास बने कम दबाव के क्षेत्र (लो प्रेशर) के कारण 21 अगस्त को पूर्वी मध्य प्रदेश में मौसम बिगड़ सकता है. इस दौरान कई जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. जानें और किन राज्यों के लिए जारी किया गया है अलर्ट.

Weather Forecast : मौसम विभाग ने प्रेस रिलीज जारी करके बताया कि 21 से 23 अगस्त के दौरान जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में कई जगहों पर बारिश होने की संभावना है. हिमाचल प्रदेश में 21 से 22 अगस्त जबकि उत्तराखंड में 21 से 26 अगस्त तक भारी बारिश हो सकती है. वहीं, 24 से 26 अगस्त के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश में कई जगहों पर बारिश देखने को मिल सकती है.

बिहार में बारिश का अलर्ट

21 अगस्त 2026 के पूर्वानुमान के अनुसार, बिहार का मौसम दो हिस्सों में बंटा रहेगा. दक्षिण बिहार के सभी जिलों (जैसे पटना, गया, औरंगाबाद, रोहतास, भोजपुर और भागलपुर) में कोई अलर्ट नहीं है. वहीं दूसरी ओर, उत्तर बिहार के सभी जिलों (जैसे पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, पूर्णिया और किशनगंज) के लिए येलो अलर्टजारी किया गया है. यहां 30-40 किमी/घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं (Gusty Winds) चलने और गरज-चमक के साथ बारिश या वज्रपात (Thunderstorm) होने की संभावना है.


बिहार का मौसम

झारखंड में भारी बारिश का अलर्ट

झारखंड के मौसम पूर्वानुमान (21 से 24 अगस्त 2026) के अनुसार, पूरे राज्य में बारिश और वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है. 21, 22 और 24 अगस्त को राज्य में कहीं-कहीं गर्जन, वज्रपात और 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. खासकर 23 अगस्त को राज्य के उत्तर-पश्चिमी (पलामू, गढ़वा एवं चतरा) के अलावा दक्षिण-पश्चिमी (गुमला, सिमडेगा एवं पश्चिमी सिंहभूम) जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश का अनुमान जताया गया है.


ये भी पढ़ें: Chhattisgarh Weather : छत्तीसगढ़ में होगी भारी बारिश, आया 26 अगस्त तक का वेदर अपडेट

झारखंड का मौसम

दिल्ली का कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली में 21 से 23 अगस्त तक आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे. इस दौरान अधिकतम तापमान 31 से 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है. सुबह से दोपहर तक कुछ जगहों पर बहुत हल्की से हल्की बारिशहो सकती है. कुल मिलाकर मौसम सुहाना रहने का अनुमान है.


ये भी पढ़ें: Heavy Rain Alert: 21 से 26 अगस्त तक झारखंड-बिहार सहित इन राज्यों में भारी बारिश का अनुमान; IMD अलर्ट जारी

दिल्ली का मौसम

राजस्थान का कैसा रहेगा मौसम?

राजस्थान के पश्चिमी हिस्सों में अगले एक सप्ताह तक मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने की संभावना है. हालांकि, गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू और आसपास के इलाकों में 21 से 23 अगस्त के दौरान कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. पूर्वी राजस्थान के उदयपुर, कोटा और अजमेर संभागों में भी अगले एक सप्ताह तक मानसून कमजोर रहने और ज्यादातर जगहों पर मौसम शुष्क रहने का अनुमान है. वहीं, भरतपुर, जयपुर संभाग और शेखावाटी क्षेत्र के कुछ जिलों में 21 से 23 अगस्त के दौरान हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >