दिल्ली में होगी बारिश, यूपी का बिगड़ेगा मौसम, आया अलर्ट

Weather Forecast : मौसम विभाग के अनुसार, 20 मार्च को उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं ओलावृष्टि (ओले गिरने) की संभावना है. जानें अन्य राज्यों के मौसम का हाल.

Weather Forecast : मौसम विभाग ने प्रेस रिलीज जारी करके बताया कि 20 मार्च को मध्य प्रदेश और झारखंड में कहीं-कहीं ओले गिरने की संभावना है. 21 मार्च को पश्चिम बंगाल, सिक्किम और ओडिशा में भी ओले गिर सकते हैं. 20 मार्च को उत्तराखंड में कुछ जगहों पर तेज आंधी चल सकती है, जिसकी रफ्तार 50–60 किमी प्रति घंटा से लेकर 70 किमी प्रति घंटा तक हो सकती है.

20 से 21 मार्च के बीच केरल, माहे और अंदरूनी कर्नाटक में, 20 से 23 मार्च के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश में जबकि 20 मार्च को तेलंगाना में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. इसके साथ 30–50 किमी/घंटा की तेज हवाएं चलने की संभावना है. वहीं 20 से 21 मार्च के बीच तमिलनाडु, पुडुचेरी और तटीय कर्नाटक में भी बिजली गिरने की आशंका है.

राजस्थान में बारिश की संभावना

मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, 20 मार्च को अजमेर, जयपुर, भरतपुर, कोटा संभाग के कुछ भागों में बारिश होने की संभावना है. जोधपुर, बीकानेर, उदयपुर संभाग के अधिकतर भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने का अनुमान है. 21 मार्च को मौसम शुष्क रहने की संभावना व्यक्त की गई है. 22 मार्च को फिर एक बाद बीकानेर संभाग व शेखावाटी क्षेत्र के जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है.

दिल्ली में हो सकती है बारिश

मौसम केंद्र दिल्ली के अनुसार, 20 मार्च को आसमान में बादल छाए रहेंगे. हल्की बारिश की संभावना है. दिन के समय 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. शाम में गरज, बिजली और तेज हवाओं (30-40 किमी/घंटा) के साथ बहुत हल्की बारिश हो सकती है. 21 मार्च से मौसम में सुधार होने लगेगा. 22 से 24 मार्च के बीच भी आंशिक बादल छाए रहेंगे, लेकिन बारिश की संभावना कम है.

यह भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ और एमपी के अलावा इन राज्यों का मौसम बिगड़ेगा, आया IMD का अलर्ट

कश्मीर के मैदानी इलाकों में भारी बारिश

श्रीनगर सहित घाटी के मैदानी इलाकों में भारी बारिश हुई. मौसम विभाग ने 20 मार्च तक मौसम में उतार-चढ़ाव की संभावना जताई है. विभाग ने संकेत दिया है कि शुक्रवार तक अधिकांश क्षेत्रों में रुक-रुक कर हल्की से मध्यम बारिश या बर्फबारी हो सकती है. चिनाब घाटी के ऊंचे इलाकों और दक्षिण कश्मीर के क्षेत्रों में मध्यम से भारी बर्फबारी हो सकती है. 21 से 24 मार्च तक आमतौर पर शुष्क मौसम का अनुमान लगाया है, लेकिन 23 मार्च को कुछ क्षेत्रों में थोड़ी बारिश या बर्फबारी होने की संभावना जताई है.

पूरा प्रेस रिलीज देखने के लिए यहां क्लिक करें

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >