बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी, IMD ने 18 फरवरी तक का वेदर अपडेट दिया

Weather Forecast : दो पश्चिमी विक्षोभों के असर से 13, 17 और 18 फरवरी को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में कुछ जगह बारिश और बर्फबारी हो सकती है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों के वेदर को लेकर क्या दी जानकारी? नीचे पढ़ें.

Weather Forecast : मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बल्तिस्तान और मुजफ्फराबाद में 13, 16 और 17 फरवरी को कुछ जगहों पर बारिश और बर्फबारी की संभावना है. हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 17 और 18 फरवरी को कुछ जगहों पर बारिश और बर्फबारी की के आसार नजर आ रहे हैं.

वहीं, अरुणाचल प्रदेश में 13 से 15 फरवरी के दौरान कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ बारिश और बिजली गिरने की संभावना है. पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान में 17 फरवरी को कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है. वहीं अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में 16 और 17 फरवरी को कुछ स्थानों पर बारिश और बिजली चमकने की आशंका है.

मौसम विभाग ने और क्या दिया अलर्ट

1. उत्तर-पश्चिम भारत में अगले 2 दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा. इसके बाद अगले 3 दिनों में तापमान धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ेगा.

2. मध्य भारत में अगले 2 दिनों तक तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा. इसके बाद अगले 5 दिनों में तापमान धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने की संभावना है.

3. महाराष्ट्र में अगले 4 दिनों तक तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा. इसके बाद अगले 3 दिनों में तापमान धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने की संभावना है.

4. हिमाचल प्रदेश में 15 फरवरी तक सुबह के समय कुछ जगहों पर घना कोहरा छाए रहने की संभावना है.

5. तटीय कर्नाटक में 13 से 15 फरवरी के बीच मौसम गर्म रह सकता है.

6. 13 से 15 फरवरी के बीच कोंकण एवं गोवा में गर्म और आर्द्र मौसम रहने की संभावना है.

यह भी पढ़ें : दो वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से बदलेगा मौसम, इन राज्यों में होगी बारिश

दिल्ली का मौसम कैसा रहेगा?

दिल्ली में वायु गुणवत्ता शुक्रवार को ‘मध्यम’ श्रेणी में दर्ज की गई. वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 184 रहा. सुबह हल्का कोहरा छाया रहा. न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है. शनिवार को न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. सुबह के समय हल्का धुंध रह सकता है. 

मौसम विभाग के द्वारा प्रेस रिलीज जारी किया गया है. देखने के लिए क्लिक करें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >