दो वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से बदलेगा मौसम, इन राज्यों में होगी बारिश

Weather Forecast : मौसम विभाग के अनुसार, दो वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से 13 फरवरी और 16–17 फरवरी 2026 को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है. जानें किन राज्यों का बदलेगा मौसम.

Weather Forecast : मौसम विभाग (IMD) ने बताया कि 13 और 16–17 फरवरी को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बल्तिस्तान और मुजफ्फराबाद में कुछ स्थानों पर बारिश और बर्फबारी की संभावना है. 16 से 18 फरवरी के बीच हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं. वहीं 12, 14 और 15 फरवरी को अरुणाचल प्रदेश में भी इसी तरह का मौसम रह सकता है.

आईएमडी के अनुसार, 17 फरवरी को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान में गरज के साथ बारिश और बिजली गिरने की संभावना है.

यहां छाएगा कोहरा: 13 फरवरी तक मेघालय में और 14 फरवरी तक हिमाचल प्रदेश में कुछ जगहों पर सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है.

यहां उमस की स्थिति रहेगी: 13 फरवरी को तटीय कर्नाटक में और 14–15 फरवरी को कोंकण व गोवा में गर्मी और उमस की स्थिति रहने की संभावना है.

दिल्ली का मौसम कैसा रहेगा?

विभाग के अनुसार, 13 फरवरी को दिल्ली का मौसम ठीक रहेगा. दिन का अधिकतम तापमान करीब 26 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है. आसमान में बादल रहेंगे, लेकिन बारिश होने की संभावना नहीं है. शनिवार को हल्का धुंध सुबह के समय नजर आ सकता है.

राजस्थान का मौसम कैसा रहेगा?

मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, अगले चार से पांच दिन राजस्थान का मौसम शुष्क रहने की संभावना है. हालांकि कमजोर परिसंचरण तंत्र की वजह से राज्य के कुछ इलाकों में बादल छाए नजर आ सकते हैं. अगले एक सप्ताह तक मौसम में कोई खास बदलाव नहीं होगा.

यह भी पढ़ें : दिल्ली की वायु गुणवत्ता ‘खराब’, जानें अगले 2 दिन का मौसम

अगले 3 दिनों तक नॉर्थ-वेस्ट, नॉर्थ-ईस्ट इंडिया और मध्य प्रदेश में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होने की संभावना है. इसके बाद अगले 4 दिनों में तापमान धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है.

मौसम विभाग के द्वारा प्रेस रिलीज जारी किया गया है. देखने के लिए क्लिक करें

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >