मौसम : कहां होगी बारिश, कहां बढ़ेगी गर्मी, पढ़‍ें IMD ने क्या दी जानकारी

Weather Forecast : जम्मू-कश्मीर में 11 अप्रैल को हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है. इस दौरान कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती हैं. जानें देश के अन्य राज्यों के मौसम का हाल.

Weather Forecast : मौसम विभाग ने प्रेस रिलीज जारी करके बताया कि उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल (दार्जिलिंग, कालिम्पोंग, जलपाईगुड़ी वाला इलाका) और सिक्किम में 10 से 12 अप्रैल के बीच हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. इन इलाकों में गरज-चमक के साथ बिजली गिर सकती है. इस दौरान 30–50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं.

तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और रायलसीमा में 10 अप्रैल को गरज-चमक और बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. केरल में 10 से 11 अप्रैल के दौरान जबकि दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में 10 से 13 अप्रैल के बीच इसी तरह का मौसम रहने की उम्मीद है.

पूरा प्रेस रिलीज देखने के लिए यहां क्लिक करें

राजस्थान का मौसम कैसा रहेगा?

मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, आगामी सप्ताह राज्य में अधिकतर भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है. हालांकि एक कमजोर विक्षोभ के प्रभाव से 10-11 अप्रैल को बीकानेर संभाग के क्षेत्र में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है. वहीं राज्य में आगामी 3-4 दिन में अधिकतम तापमान में 3-4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की पूरी संभावना है.

उत्तर प्रदेश का मौसम कैसा रहेगा?

उत्तर प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक मौसम मुख्यतः शुष्क बना रहेगा. 10 अप्रैल से 15 अप्रैल के बीच पश्चिमी और पूर्वी यूपी के अधिकांश हिस्सों में बारिश की कोई खास संभावना नहीं है. हालांकि 10 से 12 अप्रैल के दौरान कुछ जगहों पर 25–35 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज सतही हवाएं चल सकती हैं. पूरे सप्ताह के दौरान किसी प्रकार की मौसम संबंधी चेतावनी जारी नहीं की गई है.

यह भी पढ़ें : 9 से 11 अप्रैल तक बारिश, बढ़ेगी प्री-मानसून गतिविधि, IMD ने जारी किया अलर्ट

दिल्ली का मौसम कैसा रहेगा?

दिल्ली में अगले सात दिनों तक मौसम मुख्यतः साफ रहने की संभावना है. इस दौरान दिन का तापमान धीरे-धीरे बढ़कर करीब 30 से 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 16 से 23 डिग्री के बीच रहेगा. 10 से 12 अप्रैल के बीच दिन में 20–30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज सतही हवाएं चल सकती हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >