Kochi: वाटर मेट्रो से 25 मिनट में वायत्तिला से कक्कानाड का तय होगा सफर, जानिए किराया, रूट से लेकर सबकुछ

आपने पटरियों पर दौड़ते मेट्रो को कई बार देखा होगा, लेकिन अब मेट्रो को पानी पर दौड़ते भी देख सकेंगे. काफी किफायती दर पर आप इसका आनंद भी ले सकेंगे. पीएम मोदी ने आज देश की पहली वाटर मेट्रो सेवा की शुरुआत की. वाटर मेट्रो का कैसा होगा सफर, कितना होगा किराया हम आपको दे रहे हैं पूरी जानकारी.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने आज यानी मंगलवार (25 अप्रैल) को केरल में भारत की पहली वाटर मेट्रो रेल सेवा का लोकार्पण किया. ट्रैफिक के झंझटों से दूर यह यातायात के लिए बेहद उपयोगी साबित हो सकती है. सबसे बड़ी बात की यह शहर के बुनियादी ढांचे को बढ़ाने में अहम साबित हो सकती है.  

कोच्चि वाटर मेट्रो सेवा को करीब 1136 करोड़ रुपये की लागत से धरातल पर उतारा गया है. इस परियोजना को केरल के लिए ड्रीम प्रोजेक्ट कहा जा रहा है. यह शहर में सार्वजनिक परिवहन के साथ-साथ पर्यटन के जरिये राज्य के खजाने में आर्थिक सहयोग दे सकता है.

केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने बताया, राज्य के परिवहन और पर्यटन क्षेत्रों के लिए रोमांचक समय आने वाला है. यह कोच्चि और उसके आसपास के 10 द्वीपों को जोड़ने वाली केरल की महत्वाकांक्षी परियोजना है. कुल 78 इलेक्ट्रिक नौकाएं और 38 टर्मिनल के साथ इसे शुरू किया  गया है.

वॉटर मेट्रो में आप बेहद किफायती दर पर सफर का आनंद उठा पायेंगे. बताया जा रहा है कि वॉटर मेट्रो का किराया कम से कम 20 रुपये होगा. इसके लिए पास भी बनाये जा रहे हैं.

देश का पहला वॉटर मेट्रो बैट्री चालित होगी. इसे इको फ्रेंडली बनाया गया है. हालांकि बैकअप के लिए डीजल से चलने वाले जनरेटर भी वोट में लगाये गये हैं.

वॉटर मेट्रो के जरिए केवल 25 मिनट में वायत्तिला से कक्कानाड का सफर तय किया जा सकता है. इसमें 100 यात्री एक साथ बैठकर सफर कर सकेंगे. वहीं वाटर मेट्रों में दिव्यांगों के लिए रैंप की सुविधा होगी.

वाटर मेट्रो में महिलाओं के लिए फीडिंग चैंबर और मोबाइल रिचार्ज की सुविधा होगी. यह आठ समुद्री मील प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी. वोट सर्विस 15 मिनट के अंतराल पर दिन में 12 घंटे उपलब्ध रहेगी. जिससे अपने गंतव्य तक पहुंचना बेहद आसान होगा.

वाटर मेट्रो का पूरा सफर वातानुकूलित होगा, यात्री कोच्चि 1 कार्ड का इस्तेमाल करके कोच्चि मेट्रो और वाटर मेट्रो दोनों में यात्रा कर सकते हैं. यही नहीं लोग डिजिटल रूप से भी टिकट बुक कर सकते हैं. इसके लिए यात्रियों को कोच्चि वन एप का इस्तेमाल करना होगा.

रबर के पहियों वाली वाटर मेट्रो सेवा ओवरहेड ट्रैक्शन लाइन से बिजली लेकर रोड स्लैब पर चलाई जाएंगी. इसमें पारंपरिक मेट्रो जैसी सुविधाएं ही यात्रियों को मिलेंगी. 

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >