Watch Video : डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार थार, 5 की मौत, डरावना वीडियो आया सामने

Watch Video : दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से तेज रफ्तार थार टकरा गई. इसकी वजह से 5 लोगों की मौत हो गई.

Watch Video : दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया. पुलिस ने बताया कि मृतकों और घायलों की पहचान अभी नहीं हो पाई है. पुलिस के अनुसार हादसा दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे निकास संख्या नौ पर हुआ जब तेज रफ्तार थार में सवार चालक वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा और वाहन सीधे डिवाइडर से टकरा गया. पुलिस ने बताया कि तीन महिलाओं और दो पुरुषों समेत पांच लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया. पुलिस के अनुसार, सभी छह यात्री किसी काम से उत्तर प्रदेश से गुरुग्राम आए थे.

सूचना मिलने पर सेक्टर 40 थाने से एक दल घटनास्थल पर पहुंचा और सभी छह लोगों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने पांच को मृत घोषित कर दिया, जबकि एक अस्पताल में भर्ती है. गुरुग्राम पुलिस प्रवक्ता ने कहा, ‘‘ मृतकों और घायलों की पहचान अभी नहीं हो पाई है. थार पर उत्तर प्रदेश का रजिस्ट्रेशन नंबर है. हम मामले की जांच कर रहे हैं.’’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >