Watch Video : बाढ़ के बीच तड़प रही थी गर्भवती महिला, तभी पहुंचे सेना के जवान, देखें फिर क्या हुआ

Watch Video : 9 महीने की गर्भवती महिला प्रसव पीड़ा से तड़प रही थी. बाढ़ के बीच उसकी मदद के लिए सेना के जवान पहुंचे. इस पूरे वाकया का वीडियो सामने आया है. आप भी देखें ये खास वीडियो.

Watch Video : जम्मू कश्मीर के सांबा के रामकोट इलाके का एक वीडियो सामने आया है. इस वीडियो की तारीफ हर कोई कर रहा है और सेना के जवानों को सलामी दे रहा है. वीडियो को सोशल मीडिया अकाउंट Rising Star Corps_IA पर शेयर किया गया है. वीडियो शेयर करते हुए लिखा गया है– बाढ़ के कारण फंसी 9 महीने की गर्भवती महिला प्रसव पीड़ा में मदद का इंतजार कर रही थी. भारी बारिश और अंधेरे के बीच आर्मी के जवानों ने 18 किमी पैदल चलकर रातभर राहत अभियान चलाया. आर्मी एविएशन हेलिकॉप्टर की मदद से महिला को सुरक्षित सैन्य अस्पताल पहुंचाया गया. आप भी देखें यह वीडियो.

जम्मू– कश्मीर के कई इलाकों में बारिश का तांडव देखने को मिला. कुछ दिन पहले घाटी को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ने वाले जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कई स्थानों पर मूसलाधार बारिश के कारण भूस्खलन और पहाड़ियों से पत्थर गिरे, इसके बाद 250 किलोमीटर के मार्ग पर वाहनों की आवाजाही स्थगित कर दी गयी.

भारी बारिश के बाद राजौरी और सांबा में जमीन धंसी

जम्मू-कश्मीर के राजौरी और सांबा जिलों में पिछले सोमवार को लगातार बारिश के कारण जमीन धंसने के बाद 19 परिवारों को निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया. अधिकारियों ने बताया कि राजौरी में 11 और सांबा में आठ घर खाली करा लिए गए. भारी बारिश के कारण जमीन का एक बड़ा हिस्सा धंसने से सांबा जिले के एक छोटे से गांव में कई घर ढहने के कगार पर पहुंच गए, जिसके बाद अधिकारियों ने परिवारों को निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >