पुलिस स्टेशन के बाहर श्वान के साथ युवती का डांस, देखें वीडियो

Watch Video: रील बनाने के लिए युवाओं द्वारा हदें पार करने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं.

Watch Video: आजकल रील बनाने के लिए लोग किसी भी हद तक जाने से नहीं हिचकिचाते. कई बार सड़कों पर स्टंट करते हुए या सार्वजनिक स्थानों पर नाचते हुए युवक-युवतियां नजर आते हैं. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवती पुलिस स्टेशन के सामने एक श्वान के साथ डांस करती दिख रही है.

यह वीडियो मेरठ के परतापुर थाने का बताया जा रहा है. वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने युवती को नोटिस जारी कर समझाया है. सोशल मीडिया पर यह वीडियो @raghvendrapress नामक हैंडल से शेयर किया गया है. वीडियो में युवती एक काले रंग के श्वान के साथ थाने के परिसर में डांस कर रही है, जबकि बैकग्राउंड में गाना बज रहा है. बताया जा रहा है कि यह युवती एक पेट्रोल पंप पर काम करती है और अक्सर सोशल मीडिया पर रील बनाकर पोस्ट करती है.

रील बनाने के लिए युवाओं द्वारा हदें पार करने की घटनाएं पहले भी सामने आई हैं. हाल ही में कानपुर में एक कपल को चलती बाइक पर रोमांस करते हुए देखा गया था, जबकि ग्वालियर में एक युवती ने कलेक्टर ऑफिस के बाहर डांस करते हुए वीडियो बनाया था.

इसे भी पढ़ें: आईआईटी वाले बाबा का जबरदस्त डांस, देखें वीडियो

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aman Kumar Pandey

अमन कुमार पाण्डेय डिजिटल पत्रकार हैं। राजनीति, समाज, धर्म पर सुनना, पढ़ना, लिखना पसंद है। क्रिकेट से बहुत लगाव है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका के यूपी डेस्क पर बतौर ट्रेनी कंटेंट राइटर के पद अपनी सेवा दे चुके हैं। वर्तमान में प्रभात खबर के नेशनल डेस्क पर कंटेंट राइटर पद पर कार्यरत।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >