Watch Video: PM मोदी की सभा में अचानक फूट-फूटकर रोने लगा बच्‍चा, वीडियो देख हो जाएंगे भावुक

Watch Video: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को अपने गृह राज्य गुजरात के दौरे पर पहुंचे. जहां उन्होंने भावनगर में रोड शो किया और सभा को संबोधित भी किया. जब पीएम मोदी लोगों को संबोधित कर रहे थे, उस समय एक बच्चा जोर-जोर से रोने लगा. जिसपर पीएम मोदी ने बीच में ही अपना संबोधन रोक दिया और उसे चुप कराया. यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Watch Video: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के भावनगर स्थित गांधी मैदान में ‘समुद्र से समृद्धि’ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे, तभी एक बच्चा जोर-जोर से रोने लगा. बच्चे के हाथ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर दिख रही है. रोते हुए बच्चे पर जब प्रधानमंत्री मोदी की नजर पड़ी, तो उन्होंने बीच में ही अपना संबोधन रोक दिया और कहा, “बच्चा बहुत देर से खड़ा है, उसके हाथ में तस्वीर दिख रही, कोई जाकर उससे तस्वीर ले, लें.” पीएम के ऐसा बोलने पर एक सुरक्षाकर्मी बच्चे के पास गया और उसके हाथ से तस्वीर ले लिया.

फूट-फूटकर रोने लगा बच्चा, तो पीएम मोदी ने कराया चुप

कार्यक्रम में शामिल छोटा बच्चा जब फूट-फूटकर रोने लगा, तो प्रधानमंत्री मोदी ने उसे चुप कराया और उसके हाथ से तस्वीर लेने का कहा. तस्वीर हाथ से लेने पर भी बच्चा चुप नहीं हुआ. तब प्रधानमंत्री ने कहा, “चलो बेटा, तुम्हारी तस्वीर मिल गई है, रोने की जरूरत नहीं है. चुप हो जाओ अगर तस्वीर में पता होगा, तो मैं तुमको जरूर चिट्ठी लिखूंगा.” उसके बाद पीएम मोदी ने कहा, छोटे-छोटे बच्चों का प्यार, इससे बड़ी जीवन की पूंजी क्या हो सकती है.

पीएम मोदी ने गुजरात से दिया आत्मनिर्भर भारत का संदेश

अमेरिका के साथ जारी टैरिफ विवाद के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आत्मनिर्भर भारत का बड़ा संदेश दिया. प्रधानमंत्री ने कहा, “भारत वैश्विक बंधुत्व की भावना के साथ आगे बढ़ रहा है और आज दुनिया में भारत का कोई बड़ा दुश्मन नहीं है, लेकिन सही मायनों में भारत का सबसे बड़ा दुश्मन अन्य देशों पर निर्भरता है.” उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि इस निर्भरता को सामूहिक रूप से पराजित किया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि विदेशी निर्भरता बढ़ने से राष्ट्रीय विफलता बढ़ती है. मोदी ने कहा, “वैश्विक शांति, स्थिरता और समृद्धि के लिए, दुनिया के सबसे अधिक आबादी वाले देश को आत्मनिर्भर बनना होगा.” उन्होंने आगाह किया कि दूसरों पर निर्भरता राष्ट्रीय स्वाभिमान के लिए खतरा है. उन्होंने कहा, “140 करोड़ भारतीयों का भविष्य बाहरी ताकतों पर नहीं छोड़ा जा सकता, न ही राष्ट्रीय विकास का संकल्प विदेशी निर्भरता पर आधारित हो सकता है. आने वाली पीढ़ियों का भविष्य दूसरों पर नहीं छोड़ा जा सकता. 140 करोड़ की आबादी वाला देश अगर दूसरों पर निर्भर है, तो यह राष्ट्रीय स्वाभिमान के साथ समझौता है.”

ये भी पढ़ें: कौन है भारत का असली दुश्मन? टैरिफ विवाद के बीच पीएम मोदी ने दिया बड़ा मैसेज

राहुल गांधी ने पीएम मोदी को बताया कमजोर प्रधानमंत्री, कहा- वोट चोरी कर सत्ता में आए

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >