Watch Video : बद्रीनाथ हाईवे अलकनंदा नदी में डूबा, डरावना वीडियो आया सामने

Watch Video : लगातार बारिश की वजह से अलकनंदा, उसकी सहायक नदियों और मंदाकिनी नदी का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है. इस बीच अलकनंदा नदी का वीडियो सामने आया है जो काफी डरावना है. आप भी देखें ये वीडियो.

Watch Video : श्रीनगर और रुद्रप्रयाग के बीच बद्रीनाथ हाईवे अलकनंदा नदी में डूब गया है, जिससे रास्ता पूरी तरह बंद हो गया है. एसएसपी पौड़ी लोकेश्वर सिंह ने बताया कि यात्रियों को सुरक्षित जगहों पर रोक दिया गया है. उन्हें आगे भेजने के लिए वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था की जा रही है. सुरक्षा के लिए पुलिस बल भी तैनात किया गया है. हाईवे के अलकनंदा नदी में डूबने का वीडियो सामने आया है जिसे न्यूज एजेंसी एएनआई ने जारी किया है. वीडियो बहुत ही डरावना है. आप भी देखें ये वीडियो.

पुलिस ने नदी किनारे रहने वाले लोगों को चेतावनी दी

उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के कारण अलकनंदा, उसकी सहायक नदियों और मंदाकिनी नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है. बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर धारीदेवी और रुद्रप्रयाग के बीच अलकनंदा नदी का पानी सड़क तक पहुंच गया है. रुद्रप्रयाग पुलिस के अनुसार, सिरोबगड़ से श्रीनगर गढ़वाल की ओर करीब 800 मीटर आगे गोवा ब्रिज तक नदी का पानी पहुंच चुका है. सुरक्षा के लिए इस इलाके में वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है. बढ़ते जलस्तर को देखते हुए पुलिस ने नदी किनारे रहने वाले लोगों को मुनादी कर सतर्क रहने की चेतावनी दी है, ताकि किसी भी तरह की अनहोनी से बचा जा सके.

यह भी पढ़ें: देश के ये 6 राज्य बारिश और बाढ़ से बेहाल, जनजीवन अस्त-व्यस्त, फसलों और घरों को भारी नुकसान

इन नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ा

लगातार हो रही बारिश से बालगंगा, धर्मगंगा और भिलंगना नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है. नदियों के उफान पर होने से स्थानीय लोगों में डर और दहशत का माहौल बना हुआ है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >