Watch Video : ट्रक ने कार को मारी जोरदार टक्कर, 5 अमरनाथ यात्री अस्पताल में भर्ती

Watch Video : जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले के बटाल बलियां इलाके में अमरनाथ यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं की कार को एक ट्रक ने टक्कर मार दी. हादसे में कार में सवार आठ लोगों में से पांच घायल हो गए. घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया. देखें हादसे का वीडियो.

Watch Video : जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले के बटाल बलियां इलाके में शुक्रवार सुबह अमरनाथ यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं की कार को एक ट्रक ने टक्कर मार दी. इस हादसे में कार में बैठे आठ लोगों में से पांच घायल हो गए. सभी घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है. यह जानकारी सीआरपीएफ 137 बटालियन के करतार सिंह ने दी. उन्होंने बताया कि कार में आठ लोग थे. कार यूपी की थी. ट्रक पंजाब का था. हादसे का वीडियो न्यूज एजेंसी एएनआई ने जारी किया है. देखें वीडियो.

वीडियाे में नजर आ रहा  है कि कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुकी है. वह सड़के के बीच के डिवाइडर में पहुंच गई. वीडियो देखकर सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि हादसा कितना भयावह रहा होगा. ट्रक कार को टक्कर मारने के बाद वहीं खड़ी नजर आ रही है.

यह भी पढ़ें : Amarnath Yatra: अमरनाथ की वादियों में महादेव के जयकारों की गूंज, 2 लाख से ज्यादा श्रद्धालु अब तक कर चुके दर्शन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >