बेंगलुरु में आंधी-बारिश से ढही दीवार, सात लोगों की मौत

Wall Collapse in Bengaluru: बेंगलुरु में मंगलवार (29 अप्रैल) शाम हुई तेज बारिश और आंधी के कारण एक दीवार गिर जाने से सात लोगों की मौत हो गई. कई लोग हादसे में घायल हुए हैं.

Wall Collapse in Bengaluru: बेंगलुरु में बोरिंग और लेडी कर्जन अस्पताल के पास स्थित एक परिसर की दीवार भारी बारिश के बाद अचानक ढह गई. इस हादसे में कुल 7 लोगों की मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि लगातार बारिश के चलते दीवार कमजोर हो गई थी, जिसके बाद वह अचानक गिर पड़ी और कई लोग उसकी चपेट में आ गए. हादसे में कई लोग घायल हुए हैं, जिनका हो रहा है. इनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है.

हादसे के बाद सभी घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया. हादसे के बाद एक पीड़ित परिजन ने बताया कि बारिश के बाद दीवार गिर गई, जिसकी चपेट में आने के बाद उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया है.

डीके शिवकुमार ने किया अस्पताल का दौरा

कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने घटना के बाद अस्पताल पहुंचकर घायलों से मुलाकात की और स्थिति का जायजा लिया.

मुआवजे की घोषणा

वहीं मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने इस हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की है.

जांच के आदेश

सरकार ने घटना की गंभीरता को देखते हुए इसकी उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि दीवार गिरने की असली वजह क्या थी और क्या इसमें कोई लापरवाही हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >