School holiday: 17 सितंबर को स्कूलों की छुट्टी; इन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल, देखें पूरी लिस्ट

विश्वकर्मा पूजा 17 सितंबर 2026 को मनाई जाएगी. इस अवसर पर उत्तर प्रदेश और झारखंड में सरकारी स्कूल बंद रहेंगे, जबकि बिहार, असम और गुजरात के कुछ हिस्सों में स्थानीय स्तर पर छुट्टी की घोषणा हो सकती है.

17 सितंबर 2026 को देशभर में विश्वकर्मा पूजा मनाई जाएगी. भगवान विश्वकर्मा को निर्माण, शिल्प और तकनीक का देवता माना जाता है. इस अवसर पर कई राज्यों में स्कूलों को बंद रखने का फैसला किया गया है, जबकि कुछ राज्यों में यह अवकाश ऐच्छिक या स्थानीय स्तर पर लागू हो सकता है.

उत्तर प्रदेश में स्कूल रहेंगे बंद

उत्तर प्रदेश के सरकारी स्कूलों में 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर आधिकारिक अवकाश रहेगा. ऐसे में राज्य के सरकारी स्कूल इस दिन बंद रहेंगे. निजी स्कूलों में छुट्टी को लेकर संबंधित स्कूल के कैलेंडर या प्रशासन की सूचना देखना जरूरी होगा.

राज्य/क्षेत्र17 सितंबर को स्कूलों की स्थितिछुट्टी का प्रकार
उत्तर प्रदेशस्कूल बंद रहेंगेआधिकारिक अवकाश
झारखंडस्कूल बंद रहेंगेअवकाश
बिहारकई स्कूलों में छुट्टी हो सकती हैऐच्छिक/रिस्ट्रिक्टेड हॉलिडे
असम के कुछ हिस्सेस्थानीय निर्णय के अनुसार छुट्टी संभवस्थानीय अवकाश
गुजरात के कुछ हिस्सेस्थानीय परंपरा/स्कूल कैलेंडर के अनुसार छुट्टी संभवस्थानीय अवकाश

झारखंड में स्कूल में रहेगी छुट्टी

झारखंड में भी 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा के कारण स्कूलों में अवकाश रहेगा. छात्रों और अभिभावकों को स्कूल खुलने की तारीख और अन्य जरूरी जानकारी के लिए अपने स्कूल की ओर से जारी सूचना पर नजर रखनी चाहिए.

बिहार में ऐच्छिक छुट्टी

बिहार में 2026 के सरकारी अवकाश कैलेंडर के अनुसार 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा के लिए रिस्ट्रिक्टेड हॉलिडे यानी ऐच्छिक/सीमित अवकाश है. इसलिए सभी स्कूलों में अनिवार्य रूप से छुट्टी हो, यह जरूरी नहीं है. छात्रों को अपने स्कूल प्रशासन से छुट्टी की पुष्टि करनी चाहिए.

असम और गुजरात में भी स्थानीय स्तर पर छुट्टी संभव

असम और गुजरात के कुछ हिस्सों में विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर स्थानीय परंपराओं और संस्थान के कैलेंडर के अनुसार स्कूल बंद रह सकते हैं. इसलिए इन राज्यों के छात्रों के लिए अपने स्कूल की आधिकारिक सूचना देखना सबसे सही रहेगा.

ये भी पढ़ें: School Holiday September: गणेश चतुर्थी और तीज पर झारखंड, बिहार और यूपी में बंद रहेंगे स्कूल; देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सत्येन्द्र गिरि

सत्येन्द्र गिरि प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वे मुख्य रूप से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय विषयों से जुड़ी खबरों का लेखन करते हैं. सरल, तथ्यात्मक और पाठक-केंद्रित लेखन उनकी प्रमुख पहचान है. उन्होंने एशिया के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से मास्टर ऑफ आर्ट्स इन मास कम्युनिकेशन (बैच 2023–25) की डिग्री प्राप्त की है.

पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, रिपोर्टिंग और समसामयिक विषयों की गहन समझ विकसित की. पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके पास एक वर्ष का पेशेवर अनुभव है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला के गोरखपुर एडिशन से की, जहां समाचार लेखन और रिपोर्टिंग की बारीकियों को नजदीक से सीखने और समझने का अवसर मिला. इसके बाद उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता में कदम रखते हुए प्रभात खबर डिजिटल से जुड़कर देश-विदेश की महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का कार्य शुरू किया.

सत्येन्द्र की विशेष रुचि इतिहास, अंतरराष्ट्रीय संबंध, राजनीति, कूटनीति और समसामयिक घटनाक्रम से जुड़े विषयों में है. वे जटिल और गंभीर मुद्दों को भी सरल, संतुलित और विश्वसनीय तरीके से प्रस्तुत करने में विश्वास रखते हैं. राष्ट्रीय और वैश्विक घटनाओं पर उनकी गहरी नजर रहती है तथा वे तथ्यपरक और निष्पक्ष पत्रकारिता को अपनी कार्यशैली का आधार मानते हैं. वे मूल रूप से उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के निवासी हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >