विशाखापत्तनम में फार्मा लैब के रिएक्टर में विस्फोट, दो की मौत, घायलों को पहुंचाया गया अस्पताल

visakhapatnam blast news : विशाखापत्तनम में फार्मा लैब के रिएक्टर में विस्फोट की खबर है जिसमें दो लोगों की मौत गयी और कई लोग घायल हो गये.

विशाखापत्तनम से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. जानकारी के अनुसार अनाकापल्ली जिले के अच्युतापुरम एसईजेड में सहिती फार्मा इकाई के रिएक्टर में विस्फोट हो गया जिसमें दो लोगों की जान चली गयी.

आग पर काबू पाने के लिए तीन दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं. कई लोगों के अंदर फंसे होने की आशंका है. इलाके में गहरा धुआं फैल गया है जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

भीड़ को किया जा रहा है नियंत्रित

अनकापल्ली जिले के अच्युतापुरम में स्थित सहिती फार्मा के परिसर में शुक्रवार को हुए एक धमाके में चार लोग गंभीर रूप से झुलस गये हैं. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आग को बुझाने का प्रयास कर रही है. घटनास्थल पर मौजूद भीड़ को नियंत्रित किया जा रहा है ताकि कोई भी व्यक्ति घटनास्थल पर न जा सके.

घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया

हादसे को लेकर परवड़ा के डीएसपी के वी सत्यनारायण ने बताया कि अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि कितने लोगों की मौत हुई है लेकिन चार लोग गंभीर रूप से झुलस गये हैं. उन्होंने कहा कि इसबीच घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है जहां उनका इलाज जारी है. घायलों के उपचार की व्यवस्था अनकापल्ली शहर के एनटीआर सरकारी अस्पताल में की जा रही है.

Also Read: झारखंड : मजदूरी करने गोवा गये गुमला के 3 युवक विशाखापत्तनम से लापता, परिवार वाले खोजने की लगा रहे गुहार

पुलिस अधिकारी ने कहा कि जिला अधिकारी और पुलिस अधीक्षक भी घटनास्थल पर पहुंच रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >