नहीं रहे कांग्रेस के दिग्गज नेता वीरभद्र सिंह, दो बार कोरोना को दी थी मात, मौत से पूरे प्रदेश में शोक

No More Virbhadra Singh: हिमाचल प्रदेश के पूर्व सीएम और पूर्व केंद्रीय मंत्री वीरभद्र सिंह का निधन हो गया है. शिमला के आईजीएमसी अस्पताल में सुबह करीब 3 बजकर 40 मिनट में उन्होंने अंतिम सांस ली. बता दें, दोबारा कोरोना पॉजिटिव हो जाने के बाद उन्हें आईजीएमसी में भर्ती कराया गया था. लेकिन तमाम उपाये के बाद भी उन्हें नहीं बचाया जा सका

  • हिमाचल प्रदेश के पूर्व सीएम और पूर्व केंद्रीय मंत्री वीरभद्र सिंह का निधन

  • दो बार कोरोना को मात देने के बाद छाती में संक्रमण की थी समस्या

  • कांग्रेस के दिग्गज और काफी भरोसेमंद नेता थे वीरभद्र सिंह

No More Virbhadra Singh: हिमाचल प्रदेश के पूर्व सीएम और पूर्व केंद्रीय मंत्री वीरभद्र सिंह का निधन हो गया है. शिमला के आईजीएमसी अस्पताल में सुबह करीब 3 बजकर 40 मिनट में उन्होंने अंतिम सांस ली. बता दें, दोबारा कोरोना पॉजिटिव हो जाने के बाद उन्हें आईजीएमसी में भर्ती कराया गया था. लेकिन तमाम उपाये के बाद भी उन्हें नहीं बचाया जा सका. गौरतलब है कि वीरभद्र सिंह हिमाचल प्रदेश के छह बार मुख्यमंत्री रह चुके हैं. इसके अलावा उन्होंने केंद्रीय मंत्री पद भी संभाला है.

गौरतलब है कि बीते दो महीनों से पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह आईजीएमसी में भर्ती थे. दो बार कोरोना से संक्रमित होने के बाद भी वो ठीक हो गये थे. लेकिन बीते सोमवार को फेफड़ों में संक्रमण होने के कारण उन्हें सांस लेने में परेशानी हो रही थी. जिसके बाद उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था. जहां उनकी हालत बिगड़ती गई, और गुरुवार अहले सुबह उनकी मौत हो गई. वह 87 साल के थे.

उनके निधन की खबर से पूरे प्रदेश में शोक की लहर है. कांग्रेस पार्टी उनके निधन से आहत है. बता दें, कांग्रेस शासन में 6 बार सीएम रहने का अलावा उन्होंने कई बार केंद्रीय मंत्री पद भी संभाला है. यूपीए सरकार में वो केंद्रीय इस्पात मंत्री थे. वो सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग मंत्रालय का जिम्मा भी संभाल चुके हैं. कांग्रेस पार्टी के वो बड़े और भरोसेमंद नेताओं में शुमार रहे हैं. जनता के बीच उनकी पैठ भी बेहद मजबूत थी.

वीरभद्र सिंह का जन्म 23 जून, 1934 को बुशहर रियासत के राजा पदम सिंह के घर में हुआ. वो 1983 से लेकर 2012 के बीच वो हिमाचल प्रदेश के 6 बार सीएम रह चुके हैं. 1962 में पहली बार लोकसभा का उन्होंने चुनाव जीता था. इंदिरा गांधी सरकार में भी वो शामिल थे. 1976 से 1977 तक वो इंदिरा गांधी सरकार में केंद्रीय पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री के पद पर रहे थे. उन्हे राजनीति में देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरु ने लाया था.

Posted by: Pritish Sahay

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >