Viral Video: 34 सेकंड का दिल दहला देने वाला वीडियो, केकड़े को Kiss करना युवक को पड़ा भारी

Viral Video: सोशल मीडिया पर इस समय एक डरावना वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें एक युवक केकड़े को Kiss करने की कोशिश करता है, लेकिन उसे लेने के देने पड़ जाते हैं. शख्स की हरकतों से केकड़ा इतना नाराज हुआ कि अगले ही पले उसे मजा चखा दिया. शख्स शायद दोबारा ऐसी भूल करने से पहले हजार बार सोचेगा. डरावने वीडियो को लोग तेजी से शेयर कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. 34 सेकंड का वीडियो काफी डरावना है.

Viral Video: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स अपने हाथ में एक काले रंग का केकड़ा पकड़ रखा है. और उसके भयंकर नुकीले पंजों पर अपनी जीभ सटाने की कोशिश करता है. इस दौरान वीडियो बना रहे दूसरे शख्स को अपनी बहादुरी का परिचय भी देने की कोशिश कर रहा है, मानो यह कह रहा हो, देखो मैं भी बाहुबली से कम नहीं. लेकिन शख्स को मालूम नहीं था कि अगले पल उसके साथ भयानक कांड होने वाला है.

शख्स की हरकतों से नाराज हुआ केकड़ा

शख्स केकड़े को बार-बार किस करने की कोशिश करता दिख रहा है. केकड़ा भी उसकी हरकतों को गौर से देख रहा था. केकड़े को शख्स की हरकतें शायद अच्छी नहीं लग रही थी. बस वो मौके की तलाश में था. कुछ देर शख्स को मजे लेने दिया, फिर केकड़े ने अपने नुकीले पंजों से उसकी जीभ को इतना कस कर पड़का कि शख्स की हालत खराब हो गई. केकड़े की पकड़ इतनी मजबूत थी कि शख्स लाख कोशिश करता रहा, लेकिन केकड़े ने उसकी जीभ न छोड़ी. आखिर में वीडियो बना रहे बंदे को उसकी मदद करनी पड़ी. फिर बड़ी मुश्किल से शख्स को केकड़े की कैद से आजाद करा पाया.

https://twitter.com/Brutal_0s/status/1956792572057112962

34 सेकंड का दिल दहला देने वाला वीडियो

केकड़े को Kiss करने वाला 34 सेकंड का वीडियो बेहद डरावना है. वीडियो Brutal Clips नाम के एक्स पेज पर शेयर किया गया है, जिसे देखकर हर कोई हैरान है और शख्स की बेवकुफी पर नाराज भी हो रहे हैं. लोग एक-दूसरे को सलाह भी देते दिख रहे हैं कि ऐसी हरकतें करने से बचना चाहिए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >