Good News for Unemployed: बेरोजगार से शादी करने के लिए ये लड़की है बेताब!

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक अनोखी लड़की का वीडियो वायरल हो रहा है. उसका कहना है कि वह एक बेरोजगार आदमी के साथ शादी करना चाहती है. वह चाहती है कि उसका पति कोई काम न करे, बस वह उनका ख्याल रखे. देखिए इस लड़की का वायरल वीडियो.

Good News for Unemployed: जब एक बेटी की शादी करने का समय आता है, तो माता-पिता अपनी बेटी के लिए उनके हिसाब से सबसे काबिल लड़का ढूंढने में लग जाते हैं. माता-पिता के साथ-साथ आमतौर पर लड़कियां भी चाहती हैं कि उनका होने वाला पति अच्छे परिवार से हो, अच्छा कमाता हो और हर मुश्किल की घड़ी में उनके साथ खड़ा रहे. लेकिन सोशल मीडिया पर एक ऐसी लड़की का वीडियो वायरल हो रहा है जो चाहती है कि उसका होने वाला पति बेरोजगार रहे. वह कोई काम न करे. लड़की काम कर लाए और उसका पति घर संभाले.

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि गले में फूलों की माला पहने और हाथों में एक महिला की तस्वीर लेकर एक लड़की खड़ी है. एक पत्रकार उनसे सवाल-जवाब कर रहे हैं. शादी के मुद्दे पर पत्रकार द्वारा सवाल पूछे जाने पर लड़की कहती है कि उनका सपना है कि वह एक बेरोजगार के साथ शादी करे. लड़की कहती है कि वह दरोगा बनना चाहती है. वह अपना यह सपना पूरा करने के बाद ही शादी करेंगी, वह भी एक बेरोजगार से. इसका कारण बताते हुए लड़की कहती है कि अगर सब रोजगार से ही शादी करेगा, तो बेरोजगार का क्या होगा. उन्हें भी तो कोई मिलनी चाहिए जो उन्हें कमा कर खिलाए. वह साफ शब्दों में कहती है कि ‘मैं बस एक बेरोजगार से शादी करूंगी. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को पोस्ट किया गया है.

यह भी पढ़े: Viral Video: खाना बनाने का शौकीन निकला बंदर, सब्जियां साफ करते हुए वीडियो वायरल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >