Viral Video : क्या महिला ने मुंबई लोकल ट्रेन के ड्राइवर पर पत्थर फेंका? जानिए पूरी सच्चाई

Viral Video : एक वायरल वीडियो में एक बुजुर्ग महिला को चलती लोकल ट्रेन के दरवाजे पर खड़े होकर दूसरी आती हुई ट्रेन पर बड़ा पत्थर फेंकते नजर आ रही है. पहले इसे मुंबई का बताया गया था, लेकिन अब माना जा रहा है कि यह घटना संभवतः पश्चिम बंगाल की है.

Viral Video : सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है. इस वीडियो में एक बुजुर्ग महिला चलती लोकल ट्रेन के दरवाजे पर खड़ी होकर पास से आती ट्रेन पर बड़ा पत्थर फेंकती दिख रही है. यह वीडियो देखकर लोग हैरान हैं और कई यूजर्स इसे मुंबई का बता रहे हैं. लेकिन जांच में पता चला है कि यह वीडियो मुंबई का नहीं है. आप भी देखें ये वायरल वीडियो.

पत्थर फेंकने के बाद महिला कुछ चिल्लाती है

वायरल वीडियो में एक बुजुर्ग महिला को चलते हुए ट्रेन में नजर आ रही है. वह दरवाजे से बड़ा पत्थर उठाकर सामने से आती ट्रेन के ड्राइवर केबिन की ओर फेंकते दिख रही है. पत्थर फेंकने के बाद वह कुछ चिल्लाती भी नजर आती है, हालांकि उसकी आवाज सुनाई नहीं दे रही. यह वीडियो देखकर लोग गुस्से में हैं और कई यूजर्स ने मुंबई पुलिस को टैग कर सख्त कार्रवाई की मांग की है.

घटना मुंबई की नहीं है और वीडियो कहीं और का है

वायरल पोस्ट से भ्रमित होकर मुंबई पुलिस के आधिकारिक अकाउंट ने भी जांच के लिए मुंबई जीआरपी को टैग किया था. लेकिन बाद में रेलवे से जुड़े लोगों और फैक्ट-चेकर्स ने वीडियो के कुछ अहम संकेतों के आधार पर बताया कि यह घटना मुंबई की नहीं है और वीडियो कहीं और का है. यूजर यह जानने की कोशिश कर रहे हैं कि महिला ने सबसे बड़ा पत्थर क्यों उठाया और ड्राइवर केबिन पर फेंकते हुए गालियां क्यों दी.

यह भी पढ़ें : Plane Crashed : आसमान से पत्ते की तरह गिरा विमान, 3 की मौत, भयावह वीडियो आया सामने

यूजर कर रहे हैं लगातार कमेंट

वायरल वीडियो पर यूजर लगातार रिएक्शन दे रहे हैं. जहां कई लोगों ने इसे ‘छूटती ट्रेन’ का मजाकिया बदला बता रहे हैं. वहीं कुछ कह रहे हैं कि महिला मानसिक रूप से अस्वस्थ हो सकती है. वीडियो में ट्रेन का सामने वाला हिस्सा सबसे बड़ा संकेत है जो मुंबई की लोकल ट्रेनों से बिल्कुल अलग नजर आ रहा है. वीडियो में ट्रेन पर “ER” लिखा है, जिसका मतलब Eastern Railway है. यह रेलवे जोन मुख्य रूप से पश्चिम बंगाल और आसपास के राज्यों में काम करता है. इससे साफ पता चलता है कि यह घटना मुंबई की लोकल ट्रेन की नहीं है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >