Viral Video : महिला ने रेल की पटरी पर दौड़ा दी कार, पुलिस ने रोका तो…

Viral Video : हैदराबाद के निकट महिला ने रेल पटरी पर कार चला दी. इससे ट्रेन यातायात प्रभावित हुआ. इस घटना का वीडियो सामने आया है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. देखें वायरल वीडियो.

Viral Video : हैदराबाद के बाहरी इलाके में गुरुवार सुबह एक महिला ने रेल की पटरियों पर कार चलाई, जिससे ट्रेन सेवाएं बाधित हुईं. मामले को लेकर पुलिस ने बताया कि महिला ने शंकरपल्ली में करीब आठ किलोमीटर तक कार चलाई. पुलिस के अनुसार महिला मानसिक रूप से परेशान लग रही थी और उसने कार रोकने पर पुलिसकर्मियों से झगड़ा करने की कोशिश की. इस घटना का वीडियो सामने आया है जिसमें नजर आ रहा है कि वहां मौजूद पुलिस महिला को रोकने की कोशिश कर रही है. देखें वायरल वीडियो.

दो मालगाड़ियां और दो यात्री ट्रेन लगभग 20 मिनट तक बाधित

मामले को लेकर एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने उसे काबू करके मेडिकल जांच के लिए भेज दिया. उन्होंने कहा कि महिला एक सॉफ्टवेयर कंपनी में काम करती है. रेलवे पुलिस घटना के संबंध में मामला दर्ज करेगी. रेलवे सूत्रों ने प्रारंभिक जानकारी का हवाला देते हुए कहा कि दो मालगाड़ियां और दो यात्री ट्रेन लगभग 20 मिनट तक बाधित रहीं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >