Viral Video: हे भगवान मार डाला!चलती बाइक पर पत्नी ने पति को चप्पल से कूटा, देखें वीडियो

Viral Video: सोशल मीडिया पर पत्नी से मार खाते हुए पति का वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें देखा जा सकता है कि पति बाइक चला रहा है, वहीं पत्नी पीछे जोर-जोर से मुक्का मार रही है. आप भी देखिए इस वायरल वीडियो को.

Viral Video: सोशल मीडिया पर पति-पत्नी के हजारों वीडियो रोजाना वायरल होते रहते हैं. कुछ वीडियो हमें हंसाते हैं तो कुछ वीडियो हमें हैरान कर देते हैं. ऐसा ही हैरान कर देने वाला पति-पत्नी का एक वीडियो सामने आया है. इसमें देखा जा सकता है कि एक पति-पत्नी का जोड़ा बाइक पर बैठकर जा रहा है. पति बाइक चला रहा है और पत्नी उसकी पीछे बैठी हुई है. रास्ते से जाते हुए दोनों के बीच अचानक किसी मुद्दे को लेकर बहस होना शुरू हो जाती है. धीरे-धीरे बहस इतना बढ़ जाता है कि बात हाथापाई पर आ जाती है. चलती बाइक पर महिला अपने पति को पीठ पर जोर-जोर से मुक्का मारने लगती है और साथ ही चप्पल से भी मारती है.

महिला बार-बार अपने पति को कभी पीठ पर मारती तो कभी सिर पर जोर-जोर से चाटा मारती है और उसे किसी और रास्ते पर चलने का इशारा करती है. लेकिन पति मानने का नाम नहीं लेता है. वह एक ही दिशा में बाइक चलाता रहता है. धीरे-धीरे पत्नी के गुस्से का पारा हाई हो जाता है. वह पति को और जोर से खींच-खींच कर चाटा लगाने लगती है. इस दौरान पति एकदम चुपचाप बाइक चलाने में लगा रहता है. वह न तो पत्नी को एक बार भी रोकने की कोशिश करता है, न ही कुछ कहते हुए वीडियो में दिख रहा है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को पोस्ट किया गया है.

यह भी पढ़े: Viral Video: दादी के जबर्दस्त डांस ने लोगों को बनाया दीवाना, ‘कजरा रे’ गाने पर ठुमके लगाते हुए वीडियो वायरल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Neha kumari

नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >