Viral Video: जब पायलट बेटे की फ्लाइट में हुई मां की एंट्री, वीडियो देखकर आपको भी होगा गर्व

Viral video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें देखा जा सकता है कि एक मां अपने पायलट बेटे से मिलने प्लेन में आई है, जिसके बारे में बताते हुए उनका बेटा भावुक हो रहा है. आप भी देखिए इस वायरल वीडियो को.

Viral video: सोशल मीडिया पर एक दिल छू लेने वाला वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें देखा जा सकता है कि एक फ्लाइट के अंदर कई सारे लोग दरवाजे के पास खड़े हैं. फ्लाइट का पायलट भी वहीं उनके साथ खड़ा है और एक महिला को गले लगा रहा है. जिसके बाद वीडियो में नजर आता है कि पायलट माइक में ऐलान कर रहा है कि आज उनके साथ प्लेन में एक बहुत ही खास शख्स सफर कर रही है, जिन्हें वह किराने का सामान खरीदवाने लेकर जाते हैं. वह और कोई नहीं, उनकी मां है, जो आज उनसे मिलने आई हुई है. वह पहली बार फ्लाइट में उनके साथ सफर करने वाली हैं. यह सुनकर प्लेन में मौजूद सभी लोग ताली बजाने लगते हैं और उनकी मां की आंखें भी नम हो जाती हैं. इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया गया है.

यह भी पढ़े: Balochistan Video : जल्द आजाद होगा बलूचिस्तान? देखें ये खास वीडियो

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Neha kumari

नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >