Viral Video: अरे भाई ये गाड़ी है या खोपड़ी? सड़कों पर दौड़ती दिखती अनोखी वाहन, वीडियो देखकर उड़ जाएंगे होश

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में सड़कों पर खोपड़ी की तरह दिखने वाली एक गाड़ी को चलते हुए देखा जा सकता है, जिसे देखकर लोग हैरान हो रहे हैं. देखिए इस वीडियो को.

Viral Video: सोशल मीडिया पर अजीबो-गरीब वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि दिन का समय है. सड़क पर गाड़ियां चल रही हैं. दिन सामान्य लग रहा है, लेकिन तभी नजर एक अनोखी गाड़ी पर पड़ती है. जिसे देखकर लोग चौंक जाते हैं. लोगों को अपनी आंखों पर विश्वास नहीं होता है कि ऐसी गाड़ी भी हो सकती है.

दरअसल, सड़क पर चल रही यह गाड़ी कोई आम गाड़ी की तरह नहीं दिखती है. यह गाड़ी एक इंसान की खोपड़ी की तरह दिखती है. इतना ही नहीं, इस पर सांप भी बने हुए हैं. व्यक्ति की इस क्रिएटिव गाड़ी को देखकर लोगों की आंखें खुली की खुली रह जाती हैं.

सोशल मीडिया पर वीडियो के सामने आते ही लोगों की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ सी आ गई. सोशल मीडिया यूजर्स ने व्यक्ति की क्रिएटिविटी की तारीफ की है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को शेयर किया गया है.

यह भी पढ़े: Viral Video: सड़क पर टहलते दिखा शेरों का झुंड, अंत में शेरनी ने किया कुछ ऐसा कि अटक गयी लोगों की सांसे

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >