Viral Video: 'माइकल जैक्सन' की तरह ब्रेक डांस करने लगा पेड़, वीडियो देखकर रह जाएंगे दंग

Viral Video: इंटरनेट पर वायरल हो रहे वीडियो में एक हवा से झूमता पेड़ दिखाई दे रहा है, जो अपने तने और शाखाओं को इस तरह हिलाता है कि ऐसा लगता है जैसे वह ब्रेक डांस कर रहा हो. इंटरनेट पर वीडियो तहलका मचा रहा है. हालांकि कई यूजर्स वीडियो को फेक और एआई वीडियो बता रहे हैं.

Viral Video: सोशल मीडिया के जमाने में हर दिन कुछ न कुछ ऐसा दिख जाता है तो न सिर्फ हंसाता है बल्कि हैरान भी कर देता है. ऐसा ही हैरान कर देने वाला एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक पेड़ ऐसा डांस करता नजर आ रहा है, जो माइकल जैक्सन के मशहूर ब्रेक डांस की याद दिलाता है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @AMAZlNGNATURE के के आईडी से वीडियो को शेयर किया गया है. इंटरनेट पर पेड़ के ऐसे डांस को देखकर लोगों की हंसी थामे नहीं थम रही है. कई यूजर्स वीडियो को देखकर हैरान भी हो रहे हैं.

वीडियो में दिख रहा डांस करता पेड़

इंटरनेट पर वायरल हो रहे वीडियो में एक हवा से झूमता पेड़ दिखाई दे रहा है, जो अपने तने और शाखाओं को इस तरह हिलाता है कि ऐसा लगता है जैसे वह मूनवॉक या स्पिन कर रहा हो. हवा की गति और पेड़ की लचीलापन इसे एक डांस जैसा रूप दे रहे हैं. वीडियो देखकर लग रहा है कि पेड़ झूम-झूम कर डांस कर रहा है. कुदरत के इस अद्भुत नजारे को लोगों ने खूब पसंद किया है. इंटरनेट पर कई यूजर्स ने इसे प्राकृतिक सुंदरता का कमाल कहा है. हवा के साथ पेड़ का यह अनोखा संतुलन लोगों को अचंभित कर रहा है.

वायरल हो रहा वीडियो

सोशल मीडिया पर पेड़ के डांस वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इसे अब तक 2.5 लाख लोगों ने देख लिया है. वीडियो को 7 हजार से ज्यादा लोगों ने शेयर किया है. यह वीडियो लोगों का न सिर्फ मनोरंजन कर रहा है, बल्कि प्रकृति की सुंदरता की ओर भी ध्यान खींच रहा है. इंटरनेट पर वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है.

कई यूजर्स ने किया कमेंट

कई लोग वीडियो को फेक भी बता रहे हैं, और इसके वास्तविक होने पर सवाल उठा रहे हैं. यूजर्स ने इसे AI जेनरेटेड भी बताया है. कुछ लोगों ने कहा कि पेड़ ईश्वर की पूजा कर रहा है. कुछ यूजर्स ने इसे प्रकृति का अद्भुत नजारा कहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >