Viral Video: यहां पानी में दौड़ती हैं ट्रेनें, विश्वास नहीं तो देख लें वीडियो

Viral Video: महाराष्ट्र में बारिश से भारी तबाही मची है. मुंबई में भारी बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित है. कई इलाकों में जलभराव है. लोगों का अपने घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो चुका है. यातायात पूरी से प्रभावित हो चुके हैं. सोशल मीडिया पर कई खौफनाक तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं. एक वीडियो में ट्रेनें पानी में चलती हुई दिख रही हैं.

Viral Video: महाराष्ट्र में भारी बारिश से जीनजीवन पूरी तरह से प्रभावित है. यातायात सुविधाएं बाधित हैं. रेल सेवा पर भी असर पड़ा है. सोशल मीडिया पर जो वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, उसमें दो ट्रेनें पानी में चलती दिख रही हैं. भारी बारिश के कारण पटरियां डूब चुकी हैं. सड़कें भी तालाब बन गई हैं. रात भर भारी बारिश जारी रहने के कारण, मुंबई के निचले इलाकों में पानी भर गया, जिससे उपनगरीय रेल सेवा प्रभावित हुई.

पटरियों पर पानी भर जाने के कारण रेल सेवाएं प्रभावित

अधिकारियों के अनुसार, स्थानीय ट्रेन सेवाओं में देरी हुई और सड़कें जलमग्न होने के कारण बृहन्मुंबई विद्युत आपूर्ति एवं परिवहन (बेस्ट) उपक्रम की बस सेवाओं का मार्ग कुछ स्थानों पर परिवर्तित कर दिया गया. मध्य रेलवे ने भारी बारिश के बाद पटरियों के जलमग्न होने के कारण छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) और कुर्ला स्टेशनों के बीच हार्बर लाइन पर अपनी लोकल ट्रेन सेवाएं निलंबित कर दीं. उसने बताया कि रेल पटरियों पर पानी भर जाने के कारण कुर्ला और सायन स्टेशन के बीच मुख्य लाइन पर भी सेवाएं निलंबित कर दी गईं.

भारी बारिश से अब तक 6 लोगों की मौत

महाराष्ट्र के कई जिलों में भारी बारिश के बीच पिछले कुछ दिनों में छह लोगों की मौत हो गई है और सैकड़ों लोग विस्थापित हुए हैं.

स्कूल और कॉलेज बंद

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) द्वारा जारी ‘रेड अलर्ट’ चेतावनी के मद्देनजर स्कूल और कॉलेज भी बंद कर दिए गए. उच्च शिक्षा निदेशालय ने कोंकण क्षेत्र के सभी कॉलेजों में अवकाश घोषित कर दिया है, जो पालघर, ठाणे, रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग जिलों के संस्थानों पर लागू है.

सरकारी और अर्ध-सरकारी कार्यालय भी बंद

भारी बारिश के कारण बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने सभी सरकारी और अर्ध-सरकारी कार्यालयों में अवकाश घोषित कर दिया. भारी बारिश के कारण मुंबई हाई कोर्ट में दोपहर 12.30 बजे तक ही कामकाज हुआ. आम तौर पर अदालत में कामकाज सुबह 11 बजे से शाम पांच बजे तक चलता है.

अगले दो दिन तक भारी बारिश का अनुमान

आईएमडी ने अगले दो दिन तक मुंबई सहित कोंकण और मध्य महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में भारी बारिश का अनुमान लगाया है, साथ ही मराठवाड़ा और विदर्भ में ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है, जहां इस सप्ताह के अंत में बारिश की तीव्रता घटकर ‘येलो अलर्ट’ में तब्दील हो सकती है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >