Viral Video: टिकट कैंसिल कर ट्रेन में चालाकी दिखा रहा था बेटिकट यात्री, टीटीई ने निकाल दी सारी जुगाड़, वायरल हो रहा वीडियो

Viral Video: ट्रेन में कर रहा था बिना टिकट यात्रा. टीटीई ने निकाल दी सारी अकड़. सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो.

Viral Video: बिना टिकट ट्रेन में यात्रा करना गैर कानूनी काम है. लेकिन, कुछ लोग बिना टिकट यात्रा करना अपनी शान समझते हैं. इसमे कुछ लोग ऐसे भी होते है सोचते हैं कि थोड़ा जुगाड़ लगा कर फ्री में यात्रा कर लेते हैं, क्या जाता है. ऐसा ही एक वाक्या सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है. एक शख्स ने ट्रेन की टिकट खरीदी, फिर उसे कैंसिल करा दिया और बड़े मजे से उस कैंसिल टिकट को लेकर ट्रेन पर सवारी करने पहुंच गया.

सोशल मीडिया में वायरल हो रहे वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक पैसेंजर साइड वाली विंडो सीट पर बैठकर मजे से सफर कर रहा है. टीटीई ने जब उससे टिकट मांगा तो उसने अपना कैंसिल टिकट दिखा दिया. इसपर टीटीई भड़कता है तो पैसेंजर अपनी सफाई पेश करते हुए कहता है कि उसने काउंटर से टिकट लिया था. लगता है रेलवे ने ऑटोमेटिक कैंसिल कर दिया है.

टीटीई ने लगाई फटकार

बेटिकट पैसेंजर का जवाब सुनने के बाद टीटीई ने उसे जमकर फटकार लगाई. टीटीई ने कहा कि उसने (पैसेंजर) ने टिकट कैंसिल करवाई और पैसा वापिस ले लिया है. जब पैसेंजर लगातार रेलवे पर आरोप लगाने लगता है तो टीटीई कहता है कि टिकट तुम्हारा है कि मेरा है. इसके जवाब में पैसेंजर ने कहा कि टिकट मेरा है.

गुस्से में आ गया टीटीई

बहस के दौरान टीटीई को तेज गुस्सा आ जाता है. उसने पैसेंजर से ट्रेन से उतर जाने को कहता है. इसके बाद क्या होता है यह जानकारी नहीं मिल पाई, क्योंकि 35 सेकंड के वीडियो में इतना ही था. सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. अब तक इस वीडियो को 6 लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है. इस वीडियो को सोशल मीडिया एक्स पर @gharkekalesh की ओर से शेयर किया गया है.

कई लोगों ने किया कमेंट

कई लोगों ने इसपर काफी कमेंट भी किया है. एक यूजर ने कहा ‘ये गलत है यार ये कैंसिल वाले लोग एसी में चढ़ जाते है. फिर दादागिरी करते है, और बेचारा पैसे देके यात्रा कर रहा है उसे कितनी दिक्कत होती है में तो कहता ऐसे लोगों का फाइन भी काटो ताकि अक्ल ठिकाने आए इनकी धर्मशाला समझ रखी कही भी चढ़ जाते लोग. कई और लोगों ने भी इस वीडियो पर कमेंट किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >