Viral Video: चोर के भागने का दौर हुआ पुराना, अब चोरी करके वीडियो बनाने का आया जमाना, देखें वीडियो

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक चोर का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. इस चोर को चोरी करते समय वीडियो रिकॉर्ड करके सोशल मीडिया पर पोस्ट करने का शौक है. आप भी देखिए इस वीडियो को.

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक अजीबो-गरीब वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें एक चोर को चोरी करते हुए देखा जा सकता है. हैरानी की बात तो यह है कि चोरी करने के वक्त चोर उसका वीडियो रिकॉर्ड करता है. इसके बाद वह वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट करता है. चोर के इस अजीबो-गरीब कारनामे को देख लोग दंग हो रहे हैं. जहां आमतौर पर चोर इस कोशिश में रहते हैं कि उनकी चोरी पकड़ी न जाए, वहीं यह चोर खुद सबको दिखा रहा है अपने चोरी करने का अंदाज.

चोरी करने का अनोखा अंदाज

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति ट्रेन की पटरी से थोड़ी दूरी पर खड़ा है. उसके हाथों में एक लंबी लाठी है. जिसकी मदद से वह ट्रेन के दरवाजे के पास खड़े यात्रियों के हाथों पर मारता है. व्यक्ति सिर्फ उन यात्रियों पर हमला करता है जिन्होंने हाथों में फोन या पर्स जैसी चीजें पकड़ रखी हैं.

वीडियो में नजर आ रहा है कि चोर दरवाजे के पास खड़े व्यक्ति के हाथ पर मारता है. जिससे व्यक्ति के हाथ से फोन गिर जाता है. चोर तुरंत उस फोन को उठा लेता है और कूदते हुए जश्न मनाता है. सोशल मीडिया पर लोगों ने प्रतिक्रिया देते हुए व्यक्ति के इस हरकत पर नाराजगी जताई है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को शेयर किया गया है.

यह भी पढ़े: Viral Video : मालिक ने नौकर पर छोड़ दिया पालतू शेर, 20 सेकंड का वीडियो है बहुत ही खौफनाक

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >