Viral Video : तेंदुआ घर की दीवार फांदकर अंदर आया, कुछ ही सेकंड में कुत्ते को उठा ले गया

Viral Video : एक भयावह घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. यह सीसीटीवी कैमरे ने रिकॉर्ड हुआ है. वीडियो में नजर आ रहा है कि एक तेंदुआ कुत्ते को उठाकर ले जाता है और वहां अफरातफरी मच जाती है. देखें वायरल वीडियो आप भी.

Viral Video : कर्नाटक के मांड्या जिले में एक डरावनी घटना सामने आई है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. एक तेंदुआ घर के परिसर में घुसकर पालतू कुत्ते को उठाकर ले गया. यह पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि तेंदुआ दबे पांव परिसर में आता है. इसके बाद वह कुछ ही पलों में कुत्ते को घसीटते हुए वहां से भाग जाता है. वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद यूजर लगातार इसपर प्रतिक्रिया दे रहे हैं. देखें वायरल वीडियो आप भी.

यह घटना मांड्या जिले के मलवल्ली के मोल डोड्डी गांव में हुई. इससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई है. घटना रात करीब 1 बजे हुई जब तेंदुआ घर में घुसा. अच्छी बात यह रही कि हमले के समय वहां कोई ग्रामीण मौजूद नहीं था, जिससे किसी इंसानी जान का नुकसान नहीं हुआ. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तेंदुआ घर की दीवार फांदकर अंदर आया और कुछ ही सेकंड में कुत्ते को उठा ले गया. सीसीटीवी फुटेज में तेंदुआ बड़ी आसानी से परिसर में दाखिल होता और कुत्ते को लेकर निकलता दिखाई दे रहा है. यह घर लिंगराजू का बताया जा रहा है. घटना के समय कुत्ता घर के दरवाजे पर सो रहा था. ठीक इसी वक्त तेंदुआ ने उस पर हमला कर दिया और उसे लेकर चला गया.

यह भी पढ़ें : Viral Video: नशे में बेसुध हो गया हाथियों का पूरा झुंड, जंगल में मच गया कोहराम, वायरल हो रहा वीडियो

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >