Viral Video : चचा ने तो शादी में कर दिया गर्दा डांस, दूल्हा-दुल्हन को दिया ‘तहलका आशीर्वाद’!

Viral Video : शादी में बुजुर्गों को आशीर्वाद देते तो अक्सर देखा जाता है, लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर एक चचा छाए हुए हैं. उन्होंने दूल्हा-दुल्हन को अनोखे और मस्त अंदाज में आशीर्वाद दिया. इसका वीडियो वायरल हो रहा है.

Viral Video : शादी में बुजुर्गों का आशीर्वाद दूल्हा-दुल्हन की नई जिंदगी की शुरुआत के लिए बहुत ही खास होता है. सोशल मीडिया पर शादी से जुड़े कई मजेदार वीडियो वायरल होते रहते हैं, लेकिन इन दिनों एक चचा के वीडियो की खासी चर्चा हो रही है. वीडियो में चचा अनोखे और जोशीले अंदाज में दूल्हा-दुल्हन को आशीर्वाद देते दिख रहे हैं जिसे देखकर लोगों की हंसी नहीं रुक रही. उनके अंदाज ने लोगों को खूब हंसाया और इस आशीर्वाद को ‘तहलका आशीर्वाद’ का नाम सोशल मीडिया यूजर ने दे दिया. देखें क्या है वीडियो में ऐसा खास.

क्या नजर आ रहा है वीडियो में

वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि एक बुजुर्ग शादी के मंच पर दूल्हा-दुल्हन के बीच खड़े हैं. कपल आशीर्वाद ले रहा होता है और कैमरामैन वह पल कैप्चर कर रहा होता है. तभी चचा हाथ में नोट लिए झूमने लगते हैं और पूरी महफिल लूट लेते हैं. इससे माहौल हल्का-फुल्का और बेहद मनोरंजक हो जाता है. चचा कपल के सिर पर हाथ रखकर आशीर्वाद तो देते हैं, लेकिन साथ ही मस्ती में थिरकने भी लगते हैं. उनके देसी अंदाज में नाचने से खुशी साफ झलकती है.

यह मजेदार वीडियो X यूजर @naveenydv_post ने 21 मई को “तहलका आशीर्वाद” कैप्शन के साथ एक्स पर शेयर किया. अब तक इसे 59 हजार से ज्यादा व्यूज और 400 से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं. यूजर इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं. इसपर लोग मजेदार रिएक्शन भी दे रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >