Viral Video : एक ओर घायल फर्ज, दूसरी ओर भीड़ का पत्थर, पुलिसवाले की लोग जमकर कर रहे तारीफ

Viral Video : सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो छत्तीसगढ़ का है. इस वीडियो में पुलिस अपने कर्तव्य का पालन करते हुए बखूबी नजर आ रहा है. देखें इस वीडियो में आखिर क्या है ऐसा जो होने लगा है बहुत वायरल.

Viral Video : छत्तीसगढ़ के सरगुजा में 3 दिसंबर को खनन के विरोध में प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने पथराव किया, जिससे कम से कम दो दर्जन पुलिसकर्मी घायल हो गए. स्थिति अचानक बिगड़ गई. इस घटना का वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में एक पुलिसवाले के कर्तव्य की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं. पहले आप देखें ये वीडियो, उसके बाद हम आपको पूरी घटना के बारे में बताएंगे.

कोयला परियोजना का विरोध

अधिकारियों ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया कि बिश्रामपुर इलाके के परसोड़ी कला गांव के लोग कोल इंडिया की कंपनी ‘साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड’ (एसईसीएल) की अमेरा कोयला परियोजना के विस्तार का विरोध कर रहे थे जबकि जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया बहुत पहले पूरी हो चुकी थी. एसईसीएल ने एक बयान में दावा किया कि इन ग्रामीणों को कुछ असामाजिक और अवैध गतिविधियों (जैसे कोयला चोरी) में संलिप्त तत्वों द्वारा उकसाया गया था. अधिकारियों ने बताया कि ग्रामीणों को शांत करने के बाद बुधवार शाम को खदान में खनन का काम फिर से शुरू हो गया. खदान के लिए जमीन अधिग्रहण का कार्य 2016 में पूरा हो गया था.

यह भी पढ़ें : धनबाद में कोयला खदान से ‘जहरीली’ गैस के रिसाव से 2 की मौत, पीबी एरिया से निकाले जायेंगे 1000 से अधिक लोग, देखें Video

सरगुजा के अतिरिक्त जिलाधिकारी सुनील नायक ने बताया कि विरोध की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस टीम मौके के लिए रवाना हुई. उन्होंने कहा कि इस परियोजना के लिए जमीन अधिग्रहण 2016 में पूरा हो गया था. कुछ ग्रामीणों ने मुआवजा ले लिया था, लेकिन कई लोगों ने पैसा लेने से इनकार कर दिया और खनन कार्य में बाधा डालने की कोशिश की.

एक पुलिसवाला डटा रहा ग्रामीणों के आगे

इस झड़प का वीडियो सामने आया है. वीडियो में एक पुलिसवाला ग्रामीणों के सामने बिना डरे डटा हुआ नजर आ रहा है. वीडियो में नजर आ रहा है कि पुलिसवाला ग्रामीणों के एकदम नजदीक है. सामने से ग्रामीण उसपर पत्थर चला रहे हैं. वह हाथ में प्रोटेक्ट करने वाली चीज पकड़ा हुआ है. इसके बाद पीछे से एक अधिकारी आते हैं और उसे अपने साथ लेकर पीछे की ओर हट जाते हैं. 

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >