Viral Video: अचानक हिरण की तरह उछलने लगा डॉगी, हंसत-हंसते हो जाएंगे लोटपोट, वायरल हो रहा वीडियो

Viral Video: वीडियो में दिख रहा है कि दूर से दौड़कर आ रहा कुत्ता अचानक से हिरण की तरह उछलने लगा. उछलते हुए वो झाड़ियों  में घुस गया. वहां वो कुछ तलाश करने लगा. इस वीडियो को इंटरनेट पर लोगों ने काफी पसंद किया है. सोशल मीडिया पर इस वीडियो को देखकर लोगों का काफी मनोरंजन भी हो रहा है.

Viral Video: कुत्ता इंसानों का सबसे ज्यादा वफादार जानवरों में से एक है. लोग इन्हें बड़े शौक से पालते हैं. कई बार ये पालतू कुत्ते ऐसी हरकते कर देते हैं जिसे लोगों का अच्छा खासा मनोरंजन हो जाता है. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि दूर से एक कुत्ता दौड़ता हुआ अपने मालिक की तरफ आ रहा है. इसके बाद एक मोड़ पर वो मुड़ा जाता है और हिरण की तरह उछलने लगता है. कुत्ते की हरकत देखकर हंसी आ जाएगी. यह कुलाचे भरते हुए झाड़ियों में चला जाता है और वहीं भी हिरण की तरफ उछल-उछलकर कुछ तलाश करने लगता है. सोशल मीडिया पर इस वीडियो को देखकर लोगों का काफी मनोरंजन हो रहा है. वीडियो को सोशल मीडिया एक्स पर @AMAZlNGNATURE के आईडी से शेयर किया गया है.

हिरण की तरह उछलने लगा कुत्ता

वीडियो में दिख रहा है कि दूर से दौड़कर आ रहा कुत्ता अचानक से हिरण की तरह उछलने लगा. उछलते हुए वो झाड़ियों  में घुस गया. वहां वो कुछ तलाश करने लगा. इस वीडियो को इंटरनेट पर लोगों ने काफी पसंद किया है. इसे अब तक 1 लाख 20 हजार से ज्यादा लोगों ने देख लिया है.  इसे करीब दो हजार लोगों ने लाइक किया है. कुत्ते की ऐसी हरकत पर लोगों ने जमकर प्रतिक्रिया दी है. कुछ यूजर्स ने लिखा कि इस मजेदार और प्यारे कुत्ते का प्रशिक्षक कौन है? कुछ यूजर्स ने लिखा कि इसे लगता है कंगारू से प्यार हो गया है. एक यूजर ने लिखा ‘इस ऑस्ट्रेलिया में पला बढ़ा है.’ 

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >