Viral Video: लड़की पर टूट पड़े आवारा कुत्ते, अचानक आ गई स्कूटी सवार महिला, फिर जो हुआ देखें वीडियो

Viral Video: राजस्थान के अलवर में 6 से 7 आवारा कुत्तों ने एक लड़की पर अचानक से हमला कर दिया. देखते ही देखते कुत्ते उसे नोचने लगे. दर्द और भय से लड़ती चीख रही थी. इसी बीच एक स्कूटी सवार महिला ने गजब की बहादुरी दिखाई. देखें वीडियो.

Viral Video: राजस्थान के अलवर में छह सात आवारा कुत्तों ने एक लड़की पर हमला कर दिया. उसे जमीन पर गिरकर उसे नोचने लगे. दर्द और घबराहट में वो लड़ती जोर-जोर से चिल्ला रही थी. इसकी बीच स्कूटी से जा रही एक महिला ने गजब की बहादुरी दिखाई. स्कूटी सवार महिला ने अपनी गाड़ी को रोककर अपने बैग घुमाकर सभी कुत्तों के वहां से भगाया. सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है.

अचानक कुत्तों के झुंड ने कर दिया हमला

वायरल हो रहे वीडियो में साफ दिख रहा है कि काले रंग का ट्रैक सूट पहने यह लड़की फोन पर बात करते हुए कहीं से आ रही है. अचानक पीछे से 6-7 की संख्या में आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया. यह वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है. कुत्तों ने उसे गिरा दिया और काटने लगे. इसी बीच स्कूटी सवार महिला ने किसी तरह कुत्तों से उस लड़की की रक्षा की.

महिला की बहादुरी देख कुछ और लोग भी आगे आए

स्कूटी सवार महिला ने जब हिम्मत दिखाई तो कुत्ते इधर-उधर भागने लगे. इस बीच कुछ और लोग भी आए. देखते ही देखते हमलावर कुत्तों का झुंड भाग खड़ा हुआ. सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो को @gharkekalesh ने डाला है. इसके अब तक 1 लाख 32 हजार से ज्यादा लोगों ने देख लिया है.

कई लोगों ने दी है प्रतिक्रिया

सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हुआ है. इस पर कई यूजर्स ने कमेंट भी किया है. एक यूजर ने लिखा, “जब भी घर से निकल कुछ कुछ ऐसा रखें जिससे सेफ रह सकें”. एक यूजर ने लिखा है “आवारा कुत्ते बेकाबू होते जा रहे हैं, प्रशासन को इसके बारे में सोचना चाहिए”.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >