Viral Video : माछ भात की तैयारी में सांप, कोलकाता का ये वीडियो देखकर खूब हंस रहे हैं लोग

Viral Video : कोलकाता में लगातार भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसी स्थिति नजर आई. इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वीडियो में देखा जा सकता है कि एक सांप बाढ़ वाले इलाके में तैर रहा है और उसके मुंह में एक मछली है. आप भी देखें ये वीडियो.

Viral Video : कोलकाता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इंस्टाग्राम यूजर अत्रेय मित्तर ने वीडियो शेयर किया है. वीडियो शेयर करते हुए यूजर ने लिखा, “कोलकाता और इसके छोटे-छोटे अनुभव, दुर्गा पूजा से ठीक पहले…” वीडियो घर के अंदर से लिया गया है और इसमें एक सांप बाढ़ वाले इलाके में तैरते हुए दिख रहा है, उसके मुंह में एक मछली है. वीडियो की शुरुआत में लिखा है, “Just Kolkata things,” यानी सिर्फ कोलकाता की बातें. आप भी देखें ये वायरल वीडियो.

वायरल वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर कर रहे हैं मजेदार कमेंट

कई सोशल मीडिया यूजर ने कमेंट में कहा कि वीडियो में दिख रहा सांप एक चेकर्ड कीलबैक है, जिसे आम बोलचाल में ‘जोल धोड़ा’ कहा जाता है. इस वीडियो ने कोलकाता के मछली प्रेम पर मजेदार कमेंट का सिलसिला शुरू कर दिया है. ऐसा इसलिए क्योंकि मछली बंगाली खाने का एक अहम हिस्सा है.  एक यूजर ने मजाक में लिखा, “भाई ने साबित कर दिया कि वह बंगाली है.” वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, “कोलकाता में सांप भी मछली-चावल खाना चाहता है.” एक यूजर ने लिखा, “भाई आज पूरी पार्टी करेगा.” वहीं, एक ने कमेंट किया, “कोलकाता मोमेंट.”

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >