Viral Video: काले बालों वाले सांप का वीडियो वायरल, क्या है सच

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक अनोखा वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें एक लंबे काले बालों वाले सांप को खेत से बाहर आते हुए देखा जा सकता है. इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है. आप भी देखिए सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह अनोखा वीडियो.

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक अजीबो-गरीब वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें देखा जा सकता है कि एक सांप रेंगता हुआ खेतों से बाहर निकल रहा है. उसके सिर से लंबे-लंबे काले बाल लटक रहे हैं, जिन्हें देखकर ऐसा लग रहा है जैसे वे सांप के असली बाल हों. इस वीडियो को देखकर सोशल मीडिया पर लोग हैरान हैं.

वायरल वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि एक सांप धीरे-धीरे रेंगते हुए खेतों से बाहर आता है. उसके सिर पर, आंखों के थोड़ा ऊपर, इंसानों जैसे बाल चिपके हुए दिखते हैं. देखने से लगता है कि किसी व्यक्ति ने जानबूझकर गोंद की मदद से ये बाल सांप के सिर पर चिपकाए हैं. सांप को अपने सिर पर ये लंबे बाल काफी दिलचस्प लगते हैं. वह घूम-घूम कर बार-बार बालों को आंखों के पास लाने की कोशिश करता है. berojgar_huu_and bsdk_aadami नाम के यूजर ने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया है. वीडियो पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं आ रही हैं.

हम किसी भी जीव के साथ इस तरह की शरारत या क्रूरता का समर्थन नहीं करते हैं और लोगों से अपील करते हैं कि सभी जीवों के साथ अच्छा व्यवहार करें.

यह भी पढ़े: Viral Video: ठीक से चलो वरना किराया नहीं दूंगा! अजगर को वाहन बनाकर सवारी करता दिखा मेंढक

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Neha kumari

नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >