Viral Video: चूहे पर हमला करना सांप को पड़ा भारी, वायरल वीडियो देखकर रह जाएंगे दंग!

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक चूहे और सांप का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि चूहे का शिकार करने गया सांप खुद को काट बैठा है. देखिए इस अजीबो-गरीब वीडियो को.

Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक सफेद चूहे को सांप के शीशे वाले बक्से में डाला जा रहा है. सांप की नजर चूहे पर जैसे ही पड़ती है, वह उसका शिकार करने के लिए तेजी से उसकी ओर बढ़ता है. चूहा सांप को देखकर घबरा जाता है, लेकिन अपनी जान बचाने के लिए वह उसके सामने डटकर खड़ा हो जाता है.

सांप जैसे ही चूहे पर हमला करता है, वैसे ही चूहा छलांग लगा लेता है. जिसके कारण सांप चूहे की जगह खुद को ही काट लेता है. वहीं, चूहा तेजी से वहां से दूर भाग जाता है. सोशल मीडिया पर इस वीडियो को अब तक हजारों लोगों ने देखा है और लाइक किया है. लोगों ने प्रतिक्रिया देते हुए चूहे की चतुराई की सराहना की है. इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है.

यह भी पढ़े: Jhansi News: ‘किश्त दो, पत्नी ले जाओ…’ लोन नहीं चुकाया तो बैंक वाले ने बीवी को बनाया बंधक!

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Neha kumari

नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >