Viral Video: बत्तख की चालाकी, बाघ को बनाया उल्लू; वीडियो देख नहीं रुकेगी हंसी

Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो तहलका मचा रहा है, जो हंसी के ठहाकों के साथ-साथ बत्तख की चालाकी का लोहा मनवाने को मजबूर कर देगा. इस वायरल वीडियो में एक बत्तख और बाघ के बीच की मजेदार जंग दिख रही है, जहां छोटी-सी बत्तख ने खूंखार बाघ को चकमा देकर सबको हैरान कर दिया. लोग इसे देखकर हंस-हंसकर लोटपोट हो रहे हैं, और बाघ? बेचारा अपना सिर धुनता रह गया.

Viral Video: नजारा है पानी का, जहां एक बत्तख बड़े मजे से तैर रही है, मानो दुनिया की कोई फिक्र ही न हो. लेकिन तभी, बाघ चुपके-चुपके पानी में उतरता है. उसकी नजर बत्तख पर टिकी है, और वह धीरे-धीरे, शिकारी अंदाज में अपना शिकार पकड़ने के लिए करीब आता है. बत्तख को शायद खतरे की आहट मिल चुकी थी, मगर उसने डरने की बजाय दिमाग चलाया. जैसे ही बाघ हमले के लिए तैयार होता है, बत्तख फुर्ती से पानी के अंदर गायब. बाघ भौचक्का रह जाता है. वह इधर-उधर पानी में ताकता है, पर बत्तख का कहीं अता-पता नहीं. और फिर आता है असली मजा. वीडियो में दिखता है कि बत्तख चुपके से बाघ के ठीक पीछे पानी से बाहर निकलती है, जैसे कह रही हो, पकड़ तो मुझे जरा. लेकिन जैसे ही बाघ पलटकर देखता है, बत्तख फिर से पानी में डुबकी मार जाती है.

https://twitter.com/AmazingSights/status/1956422274258477564

बत्तख की चतुराई, बाघ हैरान

यह चूहे-बिल्ली का खेल देखकर बाघ का तो दिमाग चकरा गया. वह पानी में इधर-उधर भटकता रहा, लेकिन बत्तख की चतुराई के आगे उसकी एक न चली. आखिरकार, बत्तख ने अपनी जान तो बचा ही ली, साथ ही बाघ को ऐसा सबक सिखाया कि वह शायद दोबारा बत्तख को अपना शिकार बनाने से पहले सौ बार सोचेगा. वीडियो को Damn Nature You Scary नाम के एक्स पेज पर शेयर किया गया है. 20 सेकंड के वीडियो को हजारों लोगों ने देख लिया है. वीडियो में कई लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया भी दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >