Viral Video: ‘शादी से पहले ही आ गई समस्या’, पोस्टर पर दुल्हन का नाम पढ़ लोग ले रहे मजे

Viral Video: सोशल मीडिया पर रोजाना कई पोस्ट और वीडियो वायरल होते रहते हैं. अगर आप भी सोशल मीडिया में एक्टिव रहते हैं, तो आपका भी सामना वायरल वीडियो से होता होगा. जिसे ��ेख आप अपनी हंसी नहीं रोक पाते होंगे.

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है. जिसे देख लोग अपनी हंसी और प्रतिक्रिया नहीं रोक पा रहे हैं. उस वायरल इंस्टाग्राम रील को लोग तेजी से शेयर और कमेंट्स कर रहे हैं. तो आइये आपको बताते हैं, उस रील में आखिर ऐसा क्या है कि अबतक लाखों लोगों ने उसे देख लिया और खबर लिखे जाने तक 91 हजार से अधिक लोगों ने लाइक कर लिया था.

क्या है वायरल इंस्टाग्राम रील में खास?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इंस्टाग्राम रील में एक गाड़ी दिख रही है. जो किसी शादी की लग रही है. उस गाड़ी में एक पोस्टर लगा हुआ दिख रहा है. जिसमें दूल्हे और दुल्हन का नाम दिख रहा है. लेकिन पोस्टर में दुल्हन का नाम ऐसा लिखा दिख रहा, जिसे देखकर लोग अपनी हसीं नहीं रोक पा रहे हैं और उसे देखकर जबरदस्त प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं. दरअसल पोस्टर में दूल्हे का नाम अनिल दिख रहा है, तो दुल्हन का नाम समस्या. बस यही कारण है कि इंस्टाग्राम रील को लोग तेजी से शेयर, कमेंट्स और लाइक कर रहे हैं. रील को malik_jyodeep नाम के यूजर ने पोस्ट किया है.

Also Read: Viral Video: बस ड्राइवर के स्किल ने बचाई स्कूटी सवार की जान, वीडियो देख हो जाएंगे हैरान

सोशल मीडिया पर आ रहे मजेदार कमेंट्स

वायरल पोस्ट को देखने के बाद लोग तेजी से कमेंट्स कर रहे हैं और जमकर मजे ले रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ‘शादी से पहले ही दूल्हे को मिल गई समस्या’. एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘अनिल के साथ समस्या खड़ी होने वाली है’. एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘अनिल की तो बहुत बड़ी समस्या है’. एक अन्य यूजर ने मजे लेते हुए लिखा, ‘लड़का का नाम मुसीबत होना चाहिए’. एक ने लिखा, ‘समस्या अनिल की है’.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >